×

Gorakhpur News: सहजनवा अंतर्गत क्षेत्र पंचायत द्वारा करोड़ों रुपए से कराए गए विकास कार्यों का सांसद रवि किशन ने किया लोकार्पण

Gorakhpur News: सहजनवा अंतर्गत क्षेत्र पंचायत द्वारा करोड़ों रुपए से कराए गए विकास कार्यों का सांसद रवि किशन ने किया लोकार्पण

गोरखपुर। देश व प्रदेश में हो रहे विकास कार्य मोदी योगी सरकार की देन है। जहां गावों,कस्बों से लेकर शहर तक विकास की गंगा बह रही हैं।यह उक्त बाते पिपरौली ब्लाक में क्षेत्र पंचायत द्वारा करीब सात करोड़ रुपए से कराए गए 87 कार्यों के लोकार्पण समारोह में सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने कही। उन्होंने कहा कि किसी कार्यक्रम में क्षेत्र के 12 समूह के दीदीयो सम्मान करना एक सराहनीय कार्य हैं।जो यह  बड़ी सोच का परिणाम है। जिसके लिए पिपरौली के प्रमुख दिलीप यादव धन्यवाद के पात्र हैं।

आज प्रदेश में 55 मेडिकल कालेज बनाए जा रहे हैं। जो यह विकास का ही पहचान हैं। विकास की नई परिसंकल्पना हैं।आज लगभग हर मंडल व जिला को फोरलेन से जोड़े जा रहे हैं।पिछले सरकारों 2014 से 2017 के बीच में केवल 18हजार आवास दिए गए थे।जो अब इस भाजपा सरकार में करीब लाखो लोगो को आवास दिया गया। उन्होंने समाजवाद पर बोलते हुए कहा कि डा लोहिया का जो सपना था सभी को शौचालय मिले। जिसको समाजवाद,कांग्रेस आदि किसी भी सरकार ने इसको अपने कार्यकाल में  पूरा नहीं कर पाया। इस सपने को मोदी सरकार ने जमीन पर उतारा और आज सभी परिवारों को शौचालय मिला।यह विकास का पहिया अब प्रदेश में योगी  है।वह बधाई के पात्र हैं।

Gorakhpur News: सहजनवा अंतर्गत क्षेत्र पंचायत द्वारा करोड़ों रुपए से कराए गए विकास कार्यों का सांसद रवि किशन ने किया लोकार्पण
और कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि गांव से लेकर शहर तक विकास की गंगा इस डबल इंजन की सरकार में हो रहा है।और कार्यक्रम को विधायक प्रदीप शुक्ला,विपिन सिंह विधायक ने भी संबोधित किया। संचालन एडियो पंचायत संजय दुबे ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जीएम सिंह,प्रभाकर दूबे महेश दूबे, ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय दुबे,रामाशंकर शुक्ला ,सूर्य प्रकाश जायसवाल,डा आर डी सिंह,राम जियावन मौर्य, छोटेलाल मौर्य,राम उजागिर शुक्ला जिपंस संजय शुक्ला नरेंद्र शुक्ला, प्रधान अजय यादव प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ यादव राम मुरारी लाल मौर्य मानसिंह शैलेंद्र प्रताप सिंह गोविंद कुमार कनौजिया मोनू कनौजिया मनेही ऋषिकेश जायसवाल प्रधान इंद्रेश यादव चंदन सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष मनीष पांडे उमेश पांडे खालिक, सहित ब्लॉक के सभी प्रधान एवं जनता उपस्थिति रही।

Share this story