×

Gorakhpur news: आईजीएल और कार्टेवा एग्रीसाइन्स के सँयुक्त तत्वाधान में मक्का कटाई दिवस का आयोजन

Gorakhpur news: Maize harvesting day organized under the joint aegis of IGL and Carteva Agriscience.
उत्तर प्रदेश में पहली बार इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड आसवनी द्वारा अपने परिक्षेत्र में कार्टेवा एग्रीसाइन्स के साथ मिलकर लगभग 100 एकड़ क्षेत्रफल में मक्का बुवाई कराया गया जिसमे अच्छी उपज के लिए समय समय पर कार्टेवा एग्रीसाइन्स के विशेसज्ञों द्वारा किसानो को सही जानकारी प्रदान किया गया।

सहजनवा गोरखपुर। इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड एवं कार्टेवा एग्रीसाइन्स के तत्वाधान में संयुक्त रूप से लगाए गए मक्का की फसल की कटाई के उपलक्ष्य में मक्का कटाई दिवस का उत्सव मनाया गया। आईजीएल के बिज़नेस हेड एवं अध्यक्ष यूपीडीए एस के शुक्ल के महत्वाकांछी प्रोजेक्ट जिसमे मक्के का उत्पादन उत्तर प्रदेश की सभी आसवनियों के परिक्षेत्र में किया जाना प्रस्तावित है, जिससे पेट्रोलियम के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के परिपेक्ष्य के अन्तर्गत भारत सरकार के मिशन एथेनॉल 20 प्रतिशत ब्लैंडिंग के लक्ष्य को पूर्ण किया जा सके और आसवनियों के परीक्षेत्र के किसानो को सशक्त एवं संमृद्ध बनाया जा सके।

 इसी के क्रम में उत्तर प्रदेश में पहली बार इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड आसवनी द्वारा अपने परिक्षेत्र में कार्टेवा एग्रीसाइन्स के साथ मिलकर लगभग 100 एकड़ क्षेत्रफल में मक्का बुवाई कराया गया जिसमे अच्छी उपज के लिए समय समय पर कार्टेवा एग्रीसाइन्स के विशेसज्ञों द्वारा किसानो को सही जानकारी प्रदान किया गया।

 उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक सन्तकबीर नगर आर के सिंह व् उप कृषि निदेशक गोरखपुर अरविन्द कुमार सिंह रहे सःमुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर एवं जैव प्रौद्योगिकी के प्रमुख प्रो शरद कुमार मिश्र व् आईआईएमआर के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ चिकप्पा गंगाधर करजागी एवं प्रमुख वैज्ञानिक केवीके सन्तकबीर नगर डॉ अरविन्द कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी प्रमुख बृजेन्द्र नारायण व् फिक्की के वरिष्ठ अधिकारी संदीप कुमार रहे।

उक्त कार्यक्रम में सभी अतिथियों द्वारा सँयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया तत्पश्चात कार्टेवा एग्रीसाइन्स के उत्तरी भारत मार्केटिंग हेड प्रमोद शर्मा द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य एवं मक्के की खेती के विकास और पायोनियर 1899 बीज़ के गुणों को साझा किया।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक गोरखपुर ने बताया की मक्का की फसल के बुवाई को बढ़ावा देने के लिए सरकार की योजनाओ को बताकर ज्ञानवर्धन किया व्  उप कृषि निदेशक सन्तकबीर ने सरकारी योजनाओं को बताते हुए एथेनॉल का उत्पादन करने हेतु इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड एवं कार्टेवा एग्रीसाइन्स के इस संयुक्त मिशन की सराहना किया और सर्वप्रथम उनके क्षेत्र का चयन करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया और किसानों से मक्के के खेती को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

उपरांत सःमुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर एवं जैव प्रौद्योगिकी के प्रमुख ने बताया की एथेनॉल 20 प्रतिशत मिशन को पूर्ण करने के लिए मक्का की खेती में बढ़ावा देकर ही किया जा सकता है और किसानो को बताया की गोरखपुर विश्वविद्यालय कृषि एवं कृषि विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर आपके सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

इसी अवसर पर सम्बोधन देते हुए भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान, बिहार के प्रमुख वैज्ञानिक ने बताया की देश को ऊर्जा के क्षेत्र में कैसे आत्मनिर्भर बनेगा जिसके लिए विदेशों से लाये गए पेट्रोलियम में कमी लाना पड़ेगा और उसके लिए अन्न (खंडा चावल व् मक्का) से बायोफ्यूल बनाने पर कार्य किया जा रहा है। जबकि गेहूँ धान हमारे उपयोग में  फसल है और इसके बाद मक्का हमारे देश में तीसरी सबसे अधिक बोई जाने वाली फसल है जिसका उत्पादन 30 एमटी जो 10 मिलियन हेक्टेयर से उत्पादन  हो रहा है और सभी फसलों माध्यम से 350 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन किया गया लेकिन 20 प्रतिशत मिशन की पूर्ति हेतु एथेनॉल का उत्पादन 750 से 800 करोड़ लीटर किया जाना है।

 जिसके लिए मक्के का विविधीकरण करके अच्छी प्रजाति का मक्का बीज़ विकसित किया जा रहा है जिससे किसानों की मक्का फसल की उत्पादकता बढ़ेगी  साथ साथ किसानों  सशक्त एवं संमृद्ध किया जायेगा। इसके उपरान्त हेड केवीके सन्तकबीर नगर ने बताया की सन्तकबीर नगर  जलवायु एवं भूगौलिक स्थिति मक्के की खेती के लिए उपयुक्त है और किसानो  सम्बोधन में बोले की सबसे ज्यादा परेशानी फसल के विक्रय में होती है और आपके मक्का फसल को सरकार द्वारा निर्धारित एमएसपी पर आईजीएल द्वारा क्रय करने की गारण्टी मिल रही है।  

उच्च गुडवत्ता वाले पायनियर 1899 बीज को लगाकर अपनी पैदावार बढाकर अपनी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने का आग्रह किया। तत्पश्चात किसानो को अंगवस्त्र प्रदान कर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं किसानो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आईजीएल के सहायक महाप्रबन्धक मानव संशाधन व् प्रशासन दशरथ मिश्र ने इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के मक्के के उत्पादकता के उद्देश्य को बताया जिससे  मक्के की पैदावार में वृद्धि  की जा सके।

 उन्होंने  ये भी बताया की इसके लिए आईजीएल निरन्तर नयी तकनीकों का प्रयोग करके मक्का उत्पादकता में वृद्धि करने के साथ साथ किसानो को बेहतर सुविधा प्रदत कराकर उनकी आय में वृद्धि करने का कार्य कर रही है।  

 उत्तर प्रदेश में पहली बार इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड आसवनी द्वारा अपने परिक्षेत्र में कार्टेवा एग्रीसाइन्स के साथ मिलकर लगभग 100 एकड़ क्षेत्रफल में मक्का बुवाई कराया गया जिसमे अच्छी उपज के लिए समय समय पर कार्टेवा एग्रीसाइन्स के विशेसज्ञों द्वारा किसानो को सही जानकारी प्रदान किया गया।

उक्त कार्यक्रम का सञ्चालन कार्टेवा एग्रीसाइन्स के हेड गवर्नमेंट अफेयर्स आशीष पालीवाल ने किया,  कार्यक्रम में आईजीएल के क़्वालिटी हेड संजय मिश्र परचेस हेड मनीष शाही सहायक प्रबन्धक प्रशाशन अखिलेश कुमार शुक्ल मेज़ डेवेलपमेंट ऑफिसर यशोवर्धन पाण्डेय  व् कार्टेवा एग्रीसाइन्स के जोनल मैनेजर सेल्स मुनिराज सिंह व् अनिल गर्ग, जोनल एग्रोनोमी मैनेजर परिक्षित दुबे व् अमित कुमार, क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर अविनाश कुमार, मार्केट डेवेलपमेंट अफसर मुकेश यादव व् अंकुर पांडेय मनोज यादव प्रदीप कुमार, एवं मैनेजर नाथनगर एफपीओ अमिताभ पाण्डेय सहित बहुतायत संख्या में किसान उपस्थिति रहे।

Share this story