×

Gorakhpur News: आईजीएल द्वारा यूपी में पहली बार सीधे मक्का का खरीद किया

Gorakhpur News: आईजीएल द्वारा यूपी में पहली बार सीधे मक्का का खरीद किया

Gorakhpur News: आईजीएल द्वारा यूपी में पहली बार सीधे मक्का का खरीद किया

सहजनवां गोरखपुर:- आईजीएल के बिजनेस हेड एस के शुक्ल भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बायो ईंधन एथेनॉल के मिशन को पूर्ण करने की ओर अग्रसर है।शनिवार को संतकबीरनगर नगर नाथनगर गायघाट से पहली बार कंबाइन मशीन से कट कर आये मक्का का आईजीएल ने सीधे खरीद किया।जिसका शुभारंभ एसडीएम कुंवर सचिन सिंह व प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय ने किया।

आईजीएल प्लाट हेड ने बताया पूर्वांचल के दो जनपदों में ग्रीष्म और बसंत ऋतु में कुल 100 एकड़ मक्के की बुवाई कराई गई है। जिसमें से 1 एकड कृषि भूमि से किसान जीतेन्द्र कुमार सिंह का 3020 किलोग्राम मक्का का पूर्वांचल पहली बार हार्वेस्टर यन्त्र द्वारा कटाई करके आईजीएल द्वारा खरीद किया गया।आगे बताया आईजीएल आसवनी द्वारा पुरे भारत में पहली बार अपने क्षेत्र में मक्का फसल की बुवाई कराकर उसको खरीदी का काम किया गया है और भारत सरकार के एथेनॉल 20 प्रतिशत मिशन को जमीन पर उतारने का काम किया गया है।

जिससे संतकबीरनगर के नाथनगर क्षेत्र के अन्य किसान भाइयों में ख़ुशी की लहर छायी है, किसान जीतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया की आईजीएल द्वारा किसानों को समय - समय पर मक्के से सम्बन्धित जानकारी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के वैज्ञानिकों द्वारा तथा नवीन उपकरण मक्का हार्वेस्टर, न्यूमैटिक प्लान्टर की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के वादे को पूर्ण किया।

Gorakhpur News: आईजीएल द्वारा यूपी में पहली बार सीधे मक्का का खरीद किया

आज हमारे मक्के को आईजीएल कम्पनी ने खरीद कर पुरे गोरखपुर और संतकबीर नगर क्षेत्र के किसानो को एक नया उपहार प्रदान किया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सहजनवा कुँवर सचिन सिंह ने बताया की मक्का फसल अब कैश की फसल बनेगी आईजीएल के प्रयास से क्षेत्र के किसानो को सरकार के मन्सा स्वरुप उनके द्वारा मक्का उपज का मूल्य उनको यही मिलेगा।

किसान जीतेन्द्र कुमार सिंह और ट्रैक्टर ड्राइवर संजीव सिंह को आईजीएल के प्लांट हेड शैलेन्द्र पांडेय के साथ संयुक्त रूप से भागवत गीता और शॉल भेंटकर उनका उत्साह वर्धन किया। उक्त अवसर पर  बिजनेस हेड एस के शुक्ल ने वर्चुअल रूप से जुड़कर बताया की जहां पूर्वांचल में किसान ग्रीष्म ऋतु में मक्के की खेती की कल्पना नहीं कर सकते थे, किसान उन्नति प्रजाति के मक्के की बुवाई कर रहे है और यह लहलहाती हुई फसल सन्देश दे रही है की वह दिन दूर नही जब पूर्वांचल का किसान यहां का भाग्य विधाता बनेगें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक प्रबन्धक प्रशासन अखिलेश कुमार शुक्ल ने किया और सभी किसानों और मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया।  उक्त कार्यक्रम में आईजीएल के इंजीनियरिंग हेड शैलेश चन्द, प्रोजेक्ट हेड आशीष कुमार गुप्ता, यूटिलिटी हेड अनिरुद्ध सिंह, स्टोर एवं कमर्शियल हेड विष्णु पांडेय, एजीएम इंस्ट्रूमेंट जगदीश चंद धाकड़, परचेज हेड मनीष शाही, फायर एंड सेफ्टी ऑफिसर रणधीर सिंह, मेज़ डेवलपमेंट ऑफिसर यशोवर्धन पाण्डेय तथा नाथनगर एग्रीटेक्नो फेड फार्मर्स प्रोडूसर्स आर्गेनाईजेशन के प्रबन्धक अमिताभ पाण्डेय एवं किसान राणा सिंह, नानू एवं अन्य किसान एवं आईजीएल के अन्य कर्मयोगी उपस्थित रहे।

Share this story