×

Gorakhpur News: गोरखपुर में गायब महिला का पोखरे में उतराता मिला शव

Gorakhpur News: गोरखपुर में गायब महिला का पोखरे में उतराता मिला शव

गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत घघसरा मोहल्ला ठर्रापार की रहने वाली सुदर्शना देवी 60 वर्ष का शव थाना क्षेत्र के ग्राम बरईपार पोखरे में शुक्रवार दोपहर देखा गया। मौके पर पहुंची पुलिस पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। घर से महिला बीते दो जनवरी की रात से गायब थी। गुमशुदगी का रिपोर्ट भी दर्ज कराया गया था।

 

मृतका सुदर्शना पिछले दो जनवरी की घर से रात 8.00 बजे नित्य क्रिया हेतु निकली परंतु तब से  घर नहीं लौटी। लोगों ने  बहुत खोजबीन की पर उनका कहीं पता नहीं चला सका। छः जनवरी को स्वजन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई । पुलिस भी तलाश में  जुटी थी। मृतका के घर वालों ने पुलिस को बताया कि महिला का मानसिक स्वास्थ्य कुछ दिनों से  ठीक नहीं चल रहा था। उनका इलाज हेतु दवा और दुआ दोनों कराई जा रही थी।

Share this story

×