×

किसानों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे प्रशासन, किसान दिवस में सीडीओ ने दिए निर्देश

गोरखपुर विकास भवन में किसान दिवस पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने किसानों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और कृषि योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

गोरखपुर। किसानों के परिश्रम और योगदान के बिना देश की प्रगति संभव नहीं है। उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

यह बातें मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस के दौरान कहीं।

 

सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किसानों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत कर देश के लिए अन्न उत्पादन करते हैं। उनकी मेहनत से खाद्य सुरक्षा मजबूत होती है और अर्थव्यवस्था को गति मिलती है।

 

उन्होंने कहा कि किसान दिवस का उद्देश्य किसानों और अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं का समाधान एक ही मंच पर कराया जा सके।

अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

सीडीओ ने आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों, संतुलित उर्वरकों और सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेती की लागत कम करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

कार्यक्रम में कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

Share this story