×

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत घघसरा अलर्ट, चेयरमैन ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

gorakhpur-ghaghasra-chhath-ghat-inspection

सहजनवां (गोरखपुर)। छठ महापर्व को देखते हुए नगर पंचायत घघसरा में घाटों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने अधिशासी अधिकारी अमित नायक के साथ नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जेठू नगर, हनुमंत नगर, अटल नगर, डुमरी, परशुराम नगर और दीनदयाल नगर सहित कई स्थानों पर पहुंचकर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा इंतजामों की स्थिति देखी।

gorakhpur-ghaghasra-chhath-ghat-inspection

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने नगर पंचायत के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि छठ घाटों की सफाई समय रहते पूरी कर ली जाए। घाटों और उनके आसपास किसी तरह की गंदगी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कचरा उठान, चूने का छिड़काव और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा, ताकि पर्व के दौरान व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रभाकर दुबे ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और लोक परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। नगर पंचायत की ओर से व्रतियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने घाटों पर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

नगर पंचायत प्रशासन की ओर से तैयारियों को लेकर किए जा रहे निरीक्षण के बीच कर्मचारियों को व्यवस्थाएं समय से पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षण के दौरान अखिलेश गुप्ता, प्रशांत, अमरेंद्र त्रिपाठी, मनोज गौड़, नगर पंचायत के कर्मचारी, सभासद और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share this story