×

गोरखपुर में दहेज हत्या केस का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

दहेज हत्या के मामले में आरोपी निरंजन निषाद गिरफ्तार, पीपीगंज पुलिस ने की कार्रवाई

गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान निरंजन निषाद पुत्र स्व. रामसूरत निवासी वार्ड नंबर 14, ज्ञानचक्षु नगर, जंगल अगही, बड़ा मुहआसर, नगर पंचायत पीपीगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। निरंजन निषाद के खिलाफ पीपीगंज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 401/2026 में दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85, 115(2), 351(3) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत आरोप हैं।

पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक आभांश मिश्रा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान कांस्टेबल विजय कुमार गौड़ भी पुलिस टीम में शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त को लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Share this story