×

जिला अस्पताल से बच्ची का अपहरण, डायल-112 के सिपाही पर हत्या का आरोप! CCTV फुटेज से खुला मामला

मामले में डायल-112 में तैनात एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में बच्ची की हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे दुष्कर्म की आशंका की पुष्टि हो सके।

जिला अस्पताल से बच्ची का अपहरण, डायल-112 के सिपाही पर हत्या का आरोप! CCTV फुटेज से खुला मामला

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। जिला अस्पताल से कथित तौर पर अगवा की गई मासूम बच्ची का शव पुलिस ने रोहिणी नदी से बरामद किया है।

मामले में डायल-112 में तैनात एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ में बच्ची की हत्या कर शव नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे दुष्कर्म की आशंका की पुष्टि हो सके।

पुलिस के अनुसार, घटना 28 जुलाई की रात की है। बच्ची अपनी बड़ी बहन को खाना देने जिला अस्पताल गई थी, लेकिन देर रात घर वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV फुटेज बना सबसे बड़ा सबूत

जांच के दौरान अस्पताल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक वर्दीधारी सिपाही बच्ची से बातचीत करने के बाद उसे बाइक पर बैठाकर ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी सिपाही गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी की पहचान अभिषेक यादव के रूप में की है, जो गोरखपुर में डायल-112 सेवा में तैनात था और मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान उसने कथित रूप से बच्ची की हत्या कर शव रोहिणी नदी में फेंकने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया।

एसएसपी बोले- होगी सख्त कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उसे सेवा से बर्खास्त करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज हो चुका था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की आशंका सहित अन्य बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share this story