×

गायत्री परिवार की ऐतिहासिक आदर्श विवाह संपन्न, ध्वनि प्रदूषण मुक्त एवं दहेज रहित विवाह

गायत्री परिवार की ऐतिहासिक आदर्श विवाह संपन्न, ध्वनि प्रदूषण मुक्त एवं दहेज रहित विवाह

गोरखपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में सनातन धर्म के अंतर्गत आदर्श विवाह कार्यक्रम अपराह्न 4 बजे से सायं 7:30 बजे तक शान्तिकुंज के प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता, शैलेन्द्र कुमार, मेवालाल, संजय की टोली ने सम्पन्न कराया।


 बताया जाता है कि भारतीय संस्कृति ने सदैव आदर्श विवाहों के पक्षधर रही है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव पँo श्रीराम शर्मा "आचार्य" ने भी दिन में सामूहिक विवाहों का लेनदेन से रहित खर्चीली व्यवस्थाओं से रहित वैवाहिक कार्यक्रमों को महत्व दिया। अखिल विश्व गायत्री परिवार के परम सक्रिय निष्ठावान साधक एवं कार्यकर्ता  इंदल सिंह जी के सुपुत्र शीर्षासन के विश्व रिकार्डर डॉ आदित्य प्रकाश सिंह एवं अंजली सिंह के साथ शुभ विवाह परिणय संपन्न हुआ।


जिसमें परम पूज्य गुरुदेव के आदर्शों को अपना कर गोरखपुर में एक कीर्तिमान बनाकर एक आदर्श विवाह के रूप में स्थापित किया। कार्यक्रम के दौरान टोली नायक वीरेंद्र जी ने कहा "विवाह दो आत्माओं का पवित्र बंधन है।" दो प्राणी अपने अलग-अलग अस्तित्व को समाप्त कर एक सम्मिलित इकाई का निर्माण करते हैं, परंतु आज विवाह वासना प्रधान बनते चले जा रहे हैं रंग रूप एवं वेश विन्यास के आकर्षण को पति-पत्नी के चुनाव में प्रधानता दी जाने लगी है।

यह प्रवृत्ति बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है यदि लोग इसी तरह सोचते रहे तो दांपत्य जीवन शरीर प्रधान रहने से एक प्रकार के वैध व्यभिचार का ही रूप धारण कर लेगा पश्चात्य जैसे स्थिति भारत में भी आ जाएगी।

दिव्या भावनाओं के लिए सबसे अधिक घातक है संकीर्ण स्वार्थ परक लेन-देन का आग्रह दहेज चढ़ावा आदि के नाम पर यदि एक दूसरे पर दबाव डाले जाते हैं तो सद्भावना तो समाप्त हो ही जाती है। द्वेष और प्रतिशोध के दुर्भाव उभर आते हैं। वर - वधु के सुखद भविष्य को ध्यान में रखकर ऐसे अप्रिय प्रसंग को विष मान कर उनसे सर्वथा दूर रहना चाहिए।


 गायत्री परिवार का यह विवाह एक प्रेरणा का संदेश दिया कि हम सबको सुखी दाम्पत्य हेतु इस मार्ग पर चलना चाहिये, परंतु उसके लिए साहस हमें जुटना पड़ेगा। अंत मे मुख्य ट्रस्टी ने सुखी सफल दाम्पत्य जीवन की मंगल कामना के साथ यह संदेश आप सभी के लिए बहुत ही प्रेरणास्रोत है।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला समन्वयक राम प्रताप सिंह, लाल बहादुर सिंह, अजय गुप्ता, मेवा लाल, रविश कुमार गौड़, मूलचंद सिंह, राजकुमार आर्य,राधेश्याम यादव, इंद्रजीत यादव, श्रवण कुमार भोजवाल, बृजेश कुमार सिंह, सतीश सिंह, जितेंद वर्मा, सहित भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Share this story

×