×

आंखों की रोशनी बचाने की पहल, घघसरा में 250 मरीजों को बांटे गए चश्मे

 घघसरा में जनसेवा की मिसाल, 300 लोगों की हुई नेत्र जांच, 50 को मिलेगी सर्जरी की सुविधा

पाली/गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा कार्यालय परिसर में मंगलवार को राज आई हॉस्पिटल, गोरखपुर के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में क्षेत्र के करीब 300 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 250 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित 50 मरीजों का राज आई हॉस्पिटल में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

 घघसरा में जनसेवा की मिसाल, 300 लोगों की हुई नेत्र जांच, 50 को मिलेगी सर्जरी की सुविधा

शिविर में राज आई हॉस्पिटल से आए नेत्र चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। जांच के दौरान मोतियाबिंद, निकट दृष्टि दोष समेत आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याएं सामने आईं। चिकित्सकों ने जरूरत के अनुसार मरीजों को उपचार की सलाह दी। मोतियाबिंद से पीड़ित 50 मरीजों को आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए गोरखपुर स्थित राज आई हॉस्पिटल बुलाया गया है।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने कहा कि आंखें शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं और समय पर जांच व उपचार से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

 घघसरा में जनसेवा की मिसाल, 300 लोगों की हुई नेत्र जांच, 50 को मिलेगी सर्जरी की सुविधा

चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने यह भी घोषणा की कि शिविर में चश्मा प्राप्त करने वाले मरीजों और मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले मरीजों का पूरा खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। उनकी इस पहल से जरूरतमंद लोगों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही आंखों के उपचार में मदद मिलेगी।

शिविर में डॉ. डी.डी. द्विवेदी, डॉ. अंकित यादव, समीर अहमद, मोहम्मद हारून और राजेन्द्र यादव सहित नगर पंचायत के सभासद एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। क्षेत्रीय लोगों ने निःशुल्क नेत्र जांच और उपचार की इस पहल की सराहना की।

Share this story