दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों की उमड रही भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का हो रहा मनोरंजन

गोरखपुर। नवरात्रि के पर्व पर जिले के विभिन्न स्थानों पर माता दुर्गा के पंडालों पर जहां माता की मूर्तियां विराजमान होना शुरू हो गई है वही आप अब भक्तगढ़ सुबह से शाम तक माता के भक्ति पूजन में लीन नजर आ रहे हैं। पंडालों में पूजन अर्चन के साथ विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी चल रही है। शहर के सहारा स्टेट स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में प्रतिदिन नए-नए कार्यक्रमों के साथ बच्चों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया इसी क्रम में चित्रकला के बाद गायन और नृत्य प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
नृत्य प्रतियोगिता में किंडर गार्डन के बच्चों ने जहां मशहूर लाल टमाटर गाने पर सामूहिक नृत्य किया वही बड़े आयु वर्ग के बच्चों ने एकल नृत्य से लोगों का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साहित कार्यक्रम को पुरस्कृत करने के लिए विभिन्न जजेज ने उनकी प्रतिभा का आकलन कर उन्हें रैंक प्रदान किया पुरस्कृत किया जिसमें जज रेनू श्रीवास्तव एकता अग्रवाल अर्पिता उपाध्याय शामिल रही। इसके अतिरिक्त दुर्गा पूजा पंडाल समिति की महिला सदस्यों अर्चना सिंह अलका सिंह दिव्या श्रीवास्तव सलोनी सिंह सीमा सिंह अक्षरा सिंह दीपिका सिंह ममता सिंह निधि मणि त्रिपाठी उमा यादव लक्ष्मी यादव आदि महिलाएं उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।