×

जर्जर आरसीसी सड़क से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई गुहार

जर्जर आरसीसी सड़क से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई गुहार

सहजनवा/गोरखपुर। विकासखंड पाली की ग्राम पंचायत भैंसला के राजस्व गांव सूरदही में करीब 18 वर्ष पूर्व निर्मित आरसीसी सड़क के पुनर्निर्माण की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र सहजनवा विधायक को सौंपकर सड़क निर्माण के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने का आग्रह किया।

ग्रामीणों के मुताबिक सूरदही में भगवानदास के घर से कोमा के सिवान तक करीब 800 मीटर लंबी आरसीसी सड़क क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से भीटहा, बनौली, बड़गो, कोमा और ढढ़ौली समेत आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन होता है।

लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोकहित को देखते हुए सड़क का पुनर्निर्माण कराने और संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है। ज्ञापन पर फिरोज खान, पंकज, शिवकुमार, विष्णु, सुराज कुमार और भगवानदास समेत अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।

Share this story