×

सरकारी खड़ंजे पर निर्माण को लेकर विवाद, प्रशासन की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

सरकारी खड़ंजे पर निर्माण को लेकर विवाद, प्रशासन की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

सहजनवा, गोरखपुर। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर की सहजनवा तहसील क्षेत्र के बोक्टा वार्ड नंबर-2 में सरकारी खड़ंजे पर निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक बीएसएफ दरोगा पर सरकारी मार्ग को अवरुद्ध करने और रास्ते के हिस्से में निर्माण किए जाने का आरोप लगाया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में निर्माण हटाए जाने के बाद मामला शांत हो गया।

बताया गया कि वार्ड नंबर-2 में वर्षों पहले बनाया गया सरकारी खड़ंजा दर्जनों परिवारों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। आरोप है कि रास्ते के किनारे लगे गेट के स्लैब को क्षतिग्रस्त कर निर्माण कर दिया गया, जिससे मार्ग संकरा हो गया और ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी होने लगी।

इस संबंध में सुनीता देवी पत्नी जयप्रकाश यादव ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। शिकायत के बाद चौकी इंचार्ज अमरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत की।

सरकारी खड़ंजे पर निर्माण को लेकर विवाद, प्रशासन की मौजूदगी में हटाया गया निर्माण

पुलिस ने सरकारी मार्ग पर किए गए निर्माण को हटाने की बात कही। संबंधित बीएसएफ दरोगा की सहमति के बाद प्रशासन की मौजूदगी में रास्ते को अवरुद्ध कर रहे स्लैब और निर्माण को हटा दिया गया। इसके बाद मार्ग ग्रामीणों के आवागमन के लिए सुचारु हो गया।

निर्माण हटाए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत से विवाद का समाधान हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी विवाद को आगे नहीं बढ़ाने पर सहमति जताई। दोनों पक्षों ने आपसी भाईचारे के साथ विवाद समाप्त करने की बात कही। प्रशासन की मौजूदगी में मामला शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारित होने के बाद ग्रामीणों ने भी राहत जताई।

Share this story