×

कांग्रेस पार्टी ने प्रभात पांडे के परिजनों को दी आर्थिक मदद

कांग्रेस पार्टी ने प्रभात पांडे के परिजनों को दी आर्थिक मदद

गोरखपुर। कांग्रेस पार्टी के तरफ विधान सभा लखनऊ के घेराव के दौरान कार्यकर्ता प्रभात पाण्डेय की मौत के मामले में सोमवार को कांग्रेस प्रदेश के पदाधिकारी ने मृतक प्रभात पाण्डेय के पिता दीपक पाण्डेय को 10 लाख का चेक प्रदान कर परिवार की आर्थिक मदद किए। बतादे की कुछ दिन पूर्व मृतक के परिजनों से राहुल गांधी की फोन पर बात हुआ था। जिसके बाद आज कांग्रेस प्रदेश कमेटी के नेताओं ने मृतक प्रभात पाण्डेय के घर पहुंच कर आर्थिक मदद किया और मृतक के परिवार के साथ हमेशा खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम,पूर्व विधायक अम्बिका सिंह,आलोक प्रसाद ,केशव यादव, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष काजी सुहैल,बस्ती के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश मनोज यादव,ग्राम प्रधान चंद्रभूषण पाण्डेय,साहिल विक्रम, श्रवण पाण्डेय, संजय सिंह, गब्बूलाल प्रजापति, निर्मला पासवान, अमरेन्द्र मल्ल, सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद।

कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा का प्रभात पाण्डेय के मौत से हमारी छति हुए है और कांग्रेस पार्टी का भारी नुकसान हुआ प्रभात पार्टी के बहुत ही ईमानदार कार्यकर्ता थे। पूरा कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है और मृतक की बहन की पढ़ाई से लेकर कन्यादान तक के खर्च कांग्रेस पार्टी उठाएगी, साथ ही परिवार का पूरा खर्च भी पार्टी उठाएगी।उन्होंने  कहा कि राहुल गांधी जी भी फोन से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है।


मौत पर भाजपा द्वारा की जा रही स्तरहीन राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण। विश्वविजय सिंह ने भाजपा को अस्तर विहीन पार्टी बताया,उन्होंने कहा कि दाह संस्कार के दिन घाट पर जिस तरह का उत्पात भाजपा के लोग मचाए है इसकी घोर निन्दा करते है और कहा कि उस दिन हमारे प्रदेश अध्यक्ष को जिस तरह घाट पर रोक गया है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है हमारे बहुत से कार्यकर्ता घायल हुए थे।

Share this story

×