×

मां के ब्रह्मभोज में खूनी संघर्ष! बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, शादी से पहले उजड़ गया परिवार

गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में मां के ब्रह्मभोज के दौरान खर्च को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। सगाई के एक महीने बाद युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
 

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूषण बड़की रेतवाहिया गांव में मंगलवार को मां के ब्रह्मभोज के दौरान पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। तेरहवीं कार्यक्रम के खर्च को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, परिवार की बुजुर्ग महिला के निधन के बाद तेरहवीं संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान ब्रह्मभोज के खर्च और व्यवस्थाओं को लेकर भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और बड़े भाई दुर्गविजय शर्मा ने कथित रूप से अपने छोटे भाई सत्यप्रकाश उर्फ शुभम शर्मा (23) पर गोली चला दी।

जानकारी के अनुसार, परिवार की बुजुर्ग महिला के निधन के बाद तेरहवीं संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान ब्रह्मभोज के खर्च और व्यवस्थाओं को लेकर भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और बड़े भाई दुर्गविजय शर्मा ने कथित रूप से अपने छोटे भाई सत्यप्रकाश उर्फ शुभम शर्मा (23) पर गोली चला दी।

गोली सीने में लगने से शुभम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कराई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

परिजनों के अनुसार मृतक शुभम की मई महीने में सगाई हुई थी और फरवरी 2027 में उसकी शादी तय थी। युवक की अचानक मौत की खबर सुनकर उसकी मंगेतर भी गांव पहुंची और बदहवास होकर रोने लगी। इस मार्मिक दृश्य को देखकर गांव के लोग भी भावुक हो गए।

ग्रामीणों ने बताया कि परिवार के चारों भाई मिलकर ब्रह्मभोज की तैयारी में जुटे थे। मां के निधन के गम से परिवार पहले ही टूट चुका था, लेकिन एक छोटे से विवाद ने पूरे परिवार को और बड़े संकट में डाल दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

Share this story