×

एमपी इंटर कॉलेज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

*सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर BNA ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम*  गोरखपुर। भारतीय न्यूज़ एजेंसी (BNA) के तत्वावधान में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को गुरुकुल इनलाइटेड पब्लिक स्कूल, रामनगर, गोरखनाथ, गोरखपुर में सड़क सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।  कार्यक्रम के प्रथम सत्र में एसपी ट्रैफिक श्री अमित कुमार श्रीवास्तव एवं टीएसआई श्री रामवृक्ष यादव ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।  वहीं, दूसरे सत्र में थाना गोरखनाथ की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक दीपशिखा वर्मा ने महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के विषय में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने और किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। मिशन शक्ति टीम ने भी जागरूकता अभियान में सहभागिता की।  कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ सड़क सुरक्षा और महिला सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।  इस अवसर पर भारतीय न्यूज़ एजेंसी के मुख्य ट्रस्टी इंजीनियर शक्ति शंकर, एडवोकेट पूजा गुप्ता, वर्षा रावत, साक्षी सिंह, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, शत्रुघ्न कुमार शर्मा, अमरजीत पासवान, अंशुल वर्मा, विजय गुप्ता, जावेद खान, मोहम्मद साकिब और आबिद अली सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।  विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य शंखधर शुक्ला, श्रीमती सीमा विजेता, अभिषेक पांडेय, विशाल राय, शिवम चौरसिया, श्रीमती स्वीटी के.बी. एवं श्रीमती अनामिका गुप्ता ने कार्यक्रम में सहयोग किया।  मिशन शक्ति टीम से एसआई हैप्पी सिंह, उषा एवं सोनम तथा अधिकार मित्र कंचन सिंह की भी सहभागिता रही।  कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात और महिला सम्मान का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि भारतीय न्यूज़ एजेंसी भविष्य में भी पत्रकार हित एवं जनहित से जुड़े ऐसे जागरूकता अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

गोरखपुर। एमपी इंटर कॉलेज में चार नवंबर को प्रस्तावित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया गया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन राम कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने एमपी इंटर कॉलेज पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश और निकास के रास्तों, सुरक्षा इंतजामों तथा वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के आवागमन को लेकर पहले से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल के आसपास विशेष सतर्कता बरती जाए और सभी निर्धारित बिंदुओं पर पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित हो।

 

अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए वाहनों के आवागमन और पार्किंग की व्यवस्था व्यवस्थित रखने को कहा गया। आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात प्रबंधन की प्रभावी योजना बनाने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटील, पुलिस अधीक्षक उत्तरी राजेश धुनावता, पुलिस अधीक्षक यातायात अमित श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this story