×

पुरानी रंजिश में हमला: हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में हमला: हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अभियुक्तों पर पुरानी रंजिश को लेकर वादी के परिजनों पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 30 मई 2026 को आरोपियों ने एक राय होकर वादी के भाई और पिता पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना पिपराइच में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।


पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मामले की जांच करते हुए दोनों वांछित अभियुक्तों-संगम कुमार पुत्र सुवंश प्रसाद और बादल कुमार पुत्र बच्चन प्रसाद, निवासी मुडेरी गढ़वा थाना पिपराइच को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 191(3), 109(1), 110, 115(2), 351(3) भा.न्या.सं. के तहत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share this story