कांग्रेस नेता श्रवण पांडे की पत्नी आशा देवी का निधन, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक
सहजनवा। कस्बा निवासी कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्रवण पांडे की पत्नी आशा देवी (58) का मंगलवार देर रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार और करीबियों के साथ राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक व्याप्त हो गया।
बुधवार को कालेसर मोक्षधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिजनों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
आशा देवी के निधन पर विधायक प्रदीप शुक्ला, पूर्व विधायक जीएम सिंह, अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विश्व विजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख शशि प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख राम प्रकाश शुक्ला, श्री प्रकाश शुक्ला, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति, भूपेंद्र त्रिपाठी, अजय शुक्ला और सनी शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।
शोक जताने वालों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
