×

गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरखनाथ थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ अभय सिंह पुत्र स्व. धर्मजीत सिंह, निवासी आदर्श नगर, एल्मुनियम फैक्ट्री रोड, बशारतपुर, थाना शाहपुर, गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना गोरखनाथ में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में वह वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने तलाश के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के अलावा एक अन्य मामला भी दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

गोरखनाथ थाने में आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा अपराध संख्या 0367/2026, धारा 2(ख)(i), 2(ख)(xi) एवं 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत दर्ज है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Share this story