×

दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

गोरखपुर। चौरीचौरा थाना पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत दुष्कर्म के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमेश प्रजापति उर्फ छोटू पुत्र स्व. सूर्यनाथ प्रजापति, निवासी बालखुर्द टोला पहाड़पुर, थाना चौरीचौरा, गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ चौरीचौरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 378/2026 दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 351(2) और 351(3) के तहत कार्रवाई की गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने उसे बालखुर्द से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चौरीचौरा थाने में एक अन्य मुकदमा अपराध संख्या 342/2026 भी दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 351(2), 351(3), 352, 75 और 78 के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।

Share this story