×

दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई

दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस ने की कार्रवाई

 

गोरखपुर। कैंट थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान शशि रंजन गिरी पुत्र रामानंद गिरी, निवासी साई मोहल्ला, वार्ड नंबर 15, मुंडेरवा बाजार, थाना चौरी चौरा, गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 519/2026 दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की धारा 64(1), 89 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शशि रंजन गिरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि महिला संबंधी अपराधों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों व तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this story