×

हत्या के प्रयास के मुकदमे में आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मुकदमे में आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर। चिलुआताल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नवापार परमेश्वरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पांच अगस्त 2026 को चिलुआताल थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि मारपीट के दौरान वादी को घायल किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दिनेश साहनी पुत्र श्रीपत निषाद, निवासी नवापार परमेश्वरपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना चिलुआताल में मुकदमा अपराध संख्या 614/2026 के तहत बीएनएस की धारा 191(2), 109, 115(2), 352 और 351(3) में मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

Share this story