×

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सहजनवा में भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सहजनवा में भव्य स्वागत, उमड़ा जनसैलाब

गोरखपुर। सहजनवा विधानसभा स्थित हवेली होटल के सामने समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का भव्य स्वागत किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जनता और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां समर्थकों ने श्यामलाल पाल का फूल-मालाओं और नारों के साथ जोरदार अभिनंदन किया।


स्वागत समारोह में पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, रामनाथ यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी, नगर महासचिव  ब्रृजनाथ मौर्य, पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, उपाध्यक्ष मुन्नीलाल, गणेश पासवान, संजय पासवान, मोहम्मद अली, विधानसभा महासचिव ओमप्रकाश पाल, रामसजन पाल दिनेश पाल, सुभाष पाल,और गिरीश यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा महिला सभा की अध्यक्ष पूजा निषाद, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र यादव, डॉ. संजय कुमार, सुनील कुमार राहुल यादव, अनुप यादव,और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


कार्यक्रम में सपा के नेताओं ने पार्टी की नीतियों और आगामी चुनावों को लेकर अपने विचार साझा किए। इस दौरान श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए काम करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।


इस भव्य आयोजन ने सहजनवा में समाजवादी पार्टी के प्रति जनता के उत्साह और विश्वास को स्पष्ट रूप से दिखाया। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

Share this story