गोरखपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव को लेकर किया बैठक, बनाई रणनीति

सहजनवा गोरखपुर। बुधवार को सहजनवां कैम्प कार्यालय पर एक बैठक आहुति की गई जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष एवं 16 वार्ड के सभासद चुनाव हेतु रायसुमारी की गई। बैठक की मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि नगर पंचायत का चुनाव पार्टी पूरे रणनीति के तहत लड़ेगी। जिसमे सभी वार्डो से सभासद भी लड़ाया जायेगा ।जो नगर पंचायत के सभी वार्डो में जा कर कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के नीतियों के बारे में बताएंगे और कांग्रेस का परचम लहरायेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला महासचिव श्रवण पांडेय ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश में बैठी सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है।
आज अराजकता, गुंडागर्दी, लूट, हत्या, बलात्कार व भ्रष्टाचार से आम जनमानस भयक्रांत है। भाजपा ने जीएसटी और नोट बंदी जैसी योजनाएं चलाकर व्यापारी नौजवान किसान सभी को परेशान कर दिया है। जिसका जवाब जनता निकाय चुनाव में देने को तैयार है।
बैठक का संचालन ब्लाक अध्यक्ष गब्बूलाल प्रजापति ने किया अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने किया बैठक में मुख्य रूप से श्रवण कुमार पांडेय घटोत्कक्ष शुक्ल सत्यप्रकाश मिश्र डॉ द्वारिका नाथ गुप्ता परमेश्वर पांडेय अर्मेन्द्र कुमार ऋषिचन्द गुप्ता सुनील पांडेय अरुण उपाध्याय,छेदी चौबे,नित्यानद तिवारी राजदेव तिवारी,वृदावनबलिराम विष्णु कन्नौजिया सभी कांग्रेस जन उपस्थित थे।