Visa Free Countries: अब आपको भी बिना वीजा के इन 57 देशों में मिलेगी एंट्री, देखें देशों की लिस्ट

हाल ही में हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने नई रैंकिंग जारी की है। जिसमें पता चला है कि भारतीय पासपोर्ट पांच पायदन ऊपर चढ़कर 80 वें स्थान पर है।
अच्छी बात है कि अब भारतीय पासपोर्ट धारक अब 57 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं। इस रिपोर्ट में 199 देशों के पासपोर्ट की ताकत दिखाई गई है।
2022 की रैंकिंग में पाकिस्तान की स्थित पहले जैसी है। पिछले साल भी पाकिस्तान का पासपोर्ट दुनिया का चौथा सबसे खराब पासपोर्ट था। तो आइए नजर डालें उन देशों पर जहां कोई भी भारतीय बिना वीजा के अकेले पासपोर्ट के साथ एंट्री सकता है।
बारबाडोस - Barbados
वीजा फ्री यात्रा के लिए बारबाडोस कैरेबियन टॉप लिस्ट में शामिल है। यह एक द्वीप राष्ट्र है। देश की राजधानी ब्रिजटाउन में खूबसूरत इमारतों के साथ एक क्रूज-शिप पोर्ट है।
यहां निधे इज़राइल एक यहूदी मंदिर है जिसे 1654 में स्थापित किया गया था। यहां पर्यटकों को समुद्र तटों , गार्डन से लेकर गुफाओं तक इस देश में काफी कुछ देखने को मिलेगा।
कुक आइलैंड - Cook Island
दक्षिण प्रशांत महासागर में यह एक बहुत खूबसूरत देश है, जो न्यूजीलैंड के दायरे का हिस्सा है और राज्य के प्रमुख न्यूजीलैंड का राजा भी। कुक आइलैंड्स में 240 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैले 15 द्वीप हैं।
इनमें एइतुताकी लैगून, अवारुआ , तापुएताई और अरोरांगी घूमने के लिए बहुत अच्छे हैं।
फिजी - Fiji
बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन इसे छोटा भारत भी कहा जाता है। दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में एक द्वीप देश है। अगर आप बिना वीजा के यात्रा करना चाह रहे हैं, तो आप यहां जा सकते हैं।
प्रकृति से प्यार करने वाले लोगों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम तो नहीं है। यहां कम से कम 300 आइलैंड हैं। इस देश में कुछ ऐतिहासिक वास्तुकला, संग्रहालय और पार्क भी बने हैं, जो यहां आने वाले पर्यटकों को आश्चर्यचकित करते हैं।
भूटान - Bhutan
आपके पास इंडियन पासपोर्ट है, तो आपको भूटान के लिए वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दुनिया में सबसे खुशहाल देश के रूप में भी जाना जाने वाला भूटान वास्तव में बहुत सुंदर है। यह भारत का पड़ोसी देश भी है। यहां पर देखने के लिए किले और पुराने मठ हैं।
यहां आने पर आपको तख्तसांग मठ, पुनाखा द्ज़ोंग मठ और कुर्जे लखांग मठ जरूर देखना चाहिए।
मॉरीशस - Mauritius
अगर आपको विदेशी आइलैंड के मजे लेना हैं, तो दुनिया और एशिया द्वीप देशों में से एक, मॉरीशस परफेक्ट जगह है। यहां इंडियन पासपोर्ट होल्डर्स सुंदर बीच पर शानदार छुट्टियां बिता सकते हैं।
यहां बीचेस के साथ कैसला बर्ड पार्क, इले ऑक्स सेर्फ़्स और पैम्पलेमोसेस पार्क देखने लायक जगह हैं। अगर आप यहां आए, तो इन जगहों को देखे बिना नहीं लौटना चाहिए।