ये है दुनिया के सबसे दौलतमंद देश, इसके आगे कहीं नहीं टिकते अमेरिका और ब्रिटेन, यहाँ प्रति व्यक्ति की कमाई हर रोज 20 हजार रुपया...

World Richest Countries : यदि आपसे पूछा जाए कि दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है, तो आमतौर पर लोग अमेरिका और जापान का उल्लेख करेंगे।
हालांकि, वास्तविकता में कुछ और देश हैं जहां लोगों की आय हर साल लाखों रुपये में होती है। इन देशों में लोग रोजगार के माध्यम से रोजाना हजारों रुपये की कमाई करते हैं।
दुनिया में अमीरी और गरीबी के बीच बहुत बड़ी खाई है। किसी के पैसा बेशुमार दौलत है तो कोई दो वक्त की रोटी के लिए तरसता है।
दुनिया के कई देश बेहद धनवान हैं तो कुछ देश के आर्थिक हालात बहुत बुरे हैं। हम आपको दुनिया के उन देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी अमीर हैं।
2023 के सबसे धनी देशों की सूची में पहले स्थान पर आयरलैंड है। यह छोटा-सा देश 2023 में दुनिया का सबसे समृद्ध देश बन गया है।
इस देश की कम आबादी और आर्थिक स्थिरता ने इस उपलब्धि को मुमकिन बनाया है। दुनिया के कई विख्यात और महत्वपूर्ण उद्योगों ने इस देश में निवेश किया हैं।
2023 के सबसे धनी देशों की इस महत्वपूर्ण सूची में अगला देश लक्समबर्ग है। यह देश आयरलैंड से थोड़ा सा पीछे है, बड़े संख्या में नहीं है। व्यक्ति प्रति जीडीपी के मानकों के आधार पर इस देश में व्यक्ति प्रति आय आयरलैंड से ऊपर है।
यहां प्रति व्यक्ति सालाना औसत आय 73 लाख रुपये से अधिक है। इसका मतलब है कि यहां लोग रोजाना 20,000 रुपये से ज्यादा कमाते हैं।
2023 के सबसे धनी देशों की सूची में अगला नंबर सिंगापुर का आता है। इस द्वीप देश की आबादी करीब 59 लाख 81 हजार है।
यह देश कई वर्षों से निवेश और व्यापार के लिए प्रमुख स्थान रहा है। यहां सालान औसत प्रति व्यक्ति आय 53 लाख रुपये है, अर्थात् यहां प्रतिदिन एक व्यक्ति 14 हजार रुपये से अधिक कमाता है।
2023 के सबसे अमीर देशों में खाड़ी देश कतर का नाम भी शामिल है। 0.855 ह्यूमन डेवलपमेंट इंडेक्स के आधार पर संयुक्त राष्ट्र ने कतर को बेहद विकसित अर्थव्यवस्था कहा है।
इस देश में सालाना प्रति व्यक्ति आय 62,310 अमेरिकी डॉलर, यानी 51 लाख रुपये से अधिक है। भारी मात्रा में तेल और गैस भंडार इस देश की महत्वपूर्ण संपत्तियों में शामिल हैं।
2023 की मोस्ट रिचेस्ट कंट्रीज में नॉर्वे भी शामिल है। यह यूरोपीय देश की आबादी काफी कम है और जीडीपी करीब 82,000 डॉलर से ज्यादा है। वहीं, इस देश में औसत वार्षिक आय 84,000 डॉलर, यानी 69 लाख रुपये है। खास बात है कि नॉर्वे कई वर्षों से इस सूची का हिस्सा रहा है।