×

श्री बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी ने दिया समाज को संदेश

श्री बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी ने दिया समाज को संदेश

स्कूल ऑफ राम के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम।

श्री बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी उनियाल भुवन चंद्र जी ने रखे अपने विचार।

भगवान श्री राम के जीवन पर शुरू हुए दुनिया के पहले वर्चुअल विद्यालय स्कूल ऑफ राम के तत्वावधान में वर्तमान समय में अत्यधिक प्रासंगिक व्याख्यानमाला हारिए ना हिम्मत बिसारिए ना राम का वर्चुअली आयोजन किया।

इस व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता के रुप में श्री बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी उनियाल भुवन चंद्र जी ने अपने विचार प्रकट किए।

हारिए ना हिम्मत, बिसारिए ना राम विषय को श्रोताओं के मध्य रखते हुए उनियाल जी ने बताया कि इस संसार में कोई भी मनुष्य न हुआ है ना होगा,जिसके उपर सम्पूर्ण जीवनकाल में कोई भी विपत्ति न आई हो।

विपत्ति के समय मनुष्य अधीर हो जाता है और स्वयं को नीरीह समझ लेता है,जबकि ऐसा नहीं होना चाहिये।
हमारे महापुरुषों ने बताया है कि विपत्ति के समय मनुष्य को धैर्य नहीं खोना चाहिए, यही समय अपने धैर्य की परीक्षा का होता है।

जो विपत्ति में धैर्य धारण करके विपत्ति का सामना करता है वह पहले की अपेक्षा और मजबूत होकर समाज में स्थापित होता है।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

और जो टूट जाता है वह फिर जीवन भर में नहीं सम्हल पाता ।
अतः बड़ी से बड़़ी विपत्ति में मनुष्य को 
दो कार्य अवश्य करना चाहिए।

पहला साहस और दुसरा भगवान का आश्रय 
जिसने इन दोनों का सहारा नहीं छोड़ा वह प्रत्येक विपत्ति के बाद और भी मजबूत होता हैं।

शायद इसीलिए कहा गया है -
"हारिए ना हिम्मत, बिसारिए ना राम"

कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए स्कूल ऑफ राम के संयोजक प्रिंस तिवाड़ी ने बताया की स्कूल ऑफ राम अपनी इस "हारिए ना हिम्मत,बिसारिए ना राम" मुहिम के माध्यम से कोरोना की भयंकर महामारी के दौर में समाज को यह संदेश दे रहा है की हम एक योद्धा की तरह मजबूत बनकर इससे लड़ते रहें,और इश्वर पर विश्वास रखें तो हम जरूर सफल होंगे। हम लोग ईश्वर पर विश्वास रख हिम्मत बनाए रखें। ईश्वर की शक्ति सबसे बड़ी है। इस पर भरोसा बनाए रखने में ही समझदारी है। 

प्रिंस ने बताया की कार्यक्रम का प्रसारण स्कूल ऑफ राम के सॉशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया गया जहां हजारों लोगों ने इस कार्यक्रम को लाइव सुना।

Share this story