Redmi के दो 5G स्मार्टफोन हुए महंगे, ग्राहकों को लगा बड़ा झटका
नई दिल्ली। स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। Redmi ने अपने दो लोकप्रिय 5G स्मार्टफोन Redmi 15 5G और Redmi Note 15 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने दोनों डिवाइस के सभी वेरिएंट्स पर सीधे 2,000 रुपये तक दाम बढ़ाए हैं। नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
जानकारी के अनुसार यह खुलासा कंपनी के एक लीक हुए इंटरनल डॉक्यूमेंट से हुआ है, जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। बताया जा रहा है कि यह जानकारी ऑफलाइन ट्रेड पार्टनर्स और Mi Home स्टोर्स को भेजी गई थी।
Redmi 15 5G की नई कीमतें
-
6GB + 128GB वेरिएंट: ₹18,499 से बढ़कर ₹20,499
-
8GB + 128GB वेरिएंट: ₹20,499 से बढ़कर ₹22,499
-
8GB + 256GB वेरिएंट: ₹22,499 से बढ़कर ₹24,499
Redmi Note 15 5G की नई कीमतें
-
8GB + 128GB वेरिएंट: ₹24,999 से बढ़कर ₹26,999
-
8GB + 256GB वेरिएंट: ₹27,999 से बढ़कर ₹29,999
सभी मॉडल्स की कीमतों में समान रूप से 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
क्यों बढ़ रहे हैं स्मार्टफोन के दाम?
टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक वैश्विक बाजार में RAM और मेमोरी चिप्स की कमी के चलते स्मार्टफोन निर्माण लागत लगातार बढ़ रही है। AI डेटा सेंटर और हाई-परफॉर्मेंस सर्वर्स की बढ़ती डिमांड के कारण मेमोरी की कीमतें तेजी से ऊपर जा रही हैं। इसका सीधा असर अब मोबाइल फोन बाजार पर पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि केवल Redmi ही नहीं, बल्कि कई अन्य स्मार्टफोन कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने या फीचर्स में बदलाव करने की तैयारी में हैं। ऐसे में आने वाले समय में ग्राहकों को स्मार्टफोन खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
