×

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने लॉन्च की नई होम अप्लायंसेज रेंज, ‘एसेंशियल सीरीज’ का 22 देशों में होगा निर्यात

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने लॉन्च की नई होम अप्लायंसेज रेंज, ‘एसेंशियल सीरीज’ का 22 देशों में होगा निर्यात
टेक। LG Electronics India ने वर्ष 2026 के लिए अपने होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नई फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर्स, एआई डीडी वॉशिंग मशीन्स और प्रीमियम ‘एसेंशियल सीरीज’ की नई रेंज लॉन्च की है। कंपनी का कहना है कि यह नई श्रृंखला भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि आधुनिक तकनीक का लाभ हर घर तक पहुंच सके।

कंपनी ने किफायती-प्रीमियम और प्रीमियम दोनों श्रेणियों में नए उत्पाद पेश किए हैं। एलजी के अनुसार, नई रेंज में शानदार डिजाइन, एडवांस फीचर्स और भरोसेमंद तकनीक का संतुलन देखने को मिलेगा। यह पोर्टफोलियो भारतीय परिवारों की बदलती जीवनशैली और घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।

इस मौके पर Hong Ju Jeon ने कहा कि भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए सबसे महत्वपूर्ण विकासशील बाजारों में से एक है। कंपनी का लक्ष्य केवल कारोबार बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसी तकनीक उपलब्ध कराना है जो भारतीय उपभोक्ताओं की जीवनशैली के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि नई ‘एसेंशियल सीरीज’ और प्रीमियम उत्पादों के जरिए कंपनी हर वर्ग और हर बजट के ग्राहकों तक अपनी पहुंच मजबूत करना चाहती है।

एलजी इंडिया ने बताया कि अक्टूबर 2025 में शुरू की गई ‘एसेंशियल सीरीज’ को उपभोक्ताओं से अच्छा प्रतिसाद मिला, जिसके बाद अब इसका दायरा और बढ़ाया गया है। नई रेंज में विभिन्न डिजाइन, अलग-अलग क्षमता वाले उत्पाद और किफायती मूल्य शामिल किए गए हैं। कंपनी इसे अपने ‘हर घर अप्लायंसेज, हर घर हैप्पीनेस’ मिशन की दिशा में बड़ा कदम मान रही है।

कंपनी ने ‘मेक-इन-इंडिया’ और ‘मेक-फॉर-इंडिया’ के साथ-साथ अब ‘मेक-इंडिया-ग्लोबल’ पहल पर भी जोर दिया है। एलजी इंडिया ने वर्ष 2026 की पहली तिमाही से ‘एसेंशियल सीरीज’ का निर्यात शुरू कर दिया है। कंपनी के मुताबिक इस साल एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के 22 देशों में रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर सहित कई उत्पाद निर्यात किए जाएंगे।

एलजी की नई होम अप्लायंसेज रेंज अब पूरे भारत में एलजी ब्रांड स्टोर्स, प्रमुख मल्टी-ब्रांड रिटेल आउटलेट्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Share this story