×

लिव इन में रह चुके प्रेमी जोड़े को प्यार का चढा पारा, आप भी सुनकर रह जाएंगे हैरान

सेक्टर-5 पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मोमन राम ने बताया कि पुलिस ने महिला व व्यक्ति के शवों को शवगृह में रखवा दिया है। स्वजनों के सामने दोनों के पोस्टमार्टम कराए जाएंगे।

धर्मनगरी में एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। दोनों करनाल में लिव इन में रहे थे और बाद स्वजनों के मान मनोव्वल के बाद अपने-अपने घर रहने लगे थे। थाना सदर थानेसर पुलिस ने दोेनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार करनाल के बूढ़ा खेड़ा गांव निवासी महिला करनाल ब्यूटी पार्लर चलाती थी और बड़ा गांव के कर्मबीर की करनाल में बार्बर की दुकान थी। दोनों करनाल में एक जगह लिव इन रिलेशनशिप में कुछ दिन रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों सोमवार देर शाम को करनाल से जहरीला पदार्थ निगलकर बस में सवार हो गए। पिपली बस स्टाप पर आते ही महिला की तबीयत बिगड़ गई। व्यक्ति ने उसको बस से उतारकर पिपली पीएचसी में ले गया। यहां पर उसकी भी तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी के डाक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

थाना सदर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों को लेकर एलएनजेपी सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। यहां महिला को मृत घोषित कर दिया और व्यक्ति को गंभीर हालात के चलते पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने महिला की शिनाख्त महेंद्रो (41) निवासी बूढ़ा खेड़ा करनाल और व्यक्ति की कर्मबीर (40) निवासी बड़ा गांव के रूप में की। जांच अधिकारी मोमन राम ने बताया कि पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवाकर स्वजनों को सूचित कर दिया है। उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस जांच में सामने आया कि महेंद्रो का करनाल में ब्यूटी पार्लर था और वहीं आसपास बड़ा गांव निवासी कर्मबीर की बार्बर की दुकान थी। दोनों का यहीं पर प्यार परवान चढ़ गया। दीपावली से पहले महिला घर से चली गई थी। स्वजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसको बरामद कर लिया। उसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए। उसने कर्मबीर के साथ रहने की बात कही। दोनों कुछ दिन एक साथ भी रहे। बाद में दोनों अपने-अपने घर रहने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों अब मिल नहीं पा रहे थे। दोनों ने सोमवार देर शाम को मौका पाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया और बस में सवार हो गए। सेक्टर-5 पुलिस चौकी के जांच अधिकारी मोमन राम ने बताया कि पुलिस ने महिला व व्यक्ति के शवों को शवगृह में रखवा दिया है। स्वजनों के सामने दोनों के पोस्टमार्टम कराए जाएंगे।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

Share this story