×

राजस्थान में गहलोत कैबिनेट में फेरबदल, 15 मंत्रियों को वरिष्ठता के आधार पर दिलाई जा रही शपथ

राजस्थान कैबिनेट फेरबदल
राजस्थान कैबिनेट फेरबदल। राजस्थान में आज कैबिनेट का पुनर्गठन हो रहा है।विधायक राजस्थान की सरकार में मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।  पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा है कि जो कमी थी वो दूर हो गई हैं और सबकुछ ठीक हो गया है, पूरी पार्टी एक है। लेकिन इस बीच कुछ विधायकों के नाराज होने की बात भी सामने आ रही है। वहीं, कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की आज बैठक हुई। हालांकि, इस बैठक में कोई फैसला नहीं लिया गया। इस बैठक को 27 नवंबर तक टाल दिया गया है। 

राजस्थान में मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले सियासी घमासान छिड़ गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री पद ना मिलने से गहलोत गुट के कुछ विधायक नाराज हो गए हैं और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने की धमकी दी है। इतना ही नहीं नाराज विधायक ने मुख्यमंत्री का व्हाट्सएप ग्रुप भी छोड़ दिया है।

15 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी


कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे
1. हेमाराम चौधरी
2. महेन्द्रजीत सिंह मालवीय
3. रामलाल जाट
4.  महेश जोशी
5. विश्वेन्द्र सिंह
6. रमेश मीणा
7. ममता भूपेश बैरवा
8. भजनलाल जाटव
9. टीकाराम जूली
10. गोविन्दराम मेघवाल
11. शकुन्तला रावत

राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे


1. जाहिदा
2. बृजेन्द्र सिंह ओला
3. राजेन्द्र गुढ़ा
4. मुरारीलाल मीणा

कांग्रेस विधायक ने साधा निशाना


कांग्रेस विधायक शफिया जुबैर ने कहा कि कैबिनेट का ढांचा और बेहतर हो सकता था। खराब प्रतिष्ठा वाले लोगों को पदोन्नत किया गया है। कुल मिलाकर कैबिनेट अच्छा संदेश नहीं दे रही है। महिलाओं (विधायकों) को 33 फीसदी आरक्षण नहीं मिला।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

11 कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री 


रामलाल जाट ने ली मंत्रिपद की शपथ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है रामलाल। कई बार विवादों में रहे हैं।

  • डॉ. महेश जोशी ने ली मंत्रिपद की शपथ। वह कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। हवामहल विधानसभा से हैं विधायक। चीफ व्हिप की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। सीएम गहलोत के करीबी माने जाते हैं। 
  • विश्वेंद्र सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। राजघराने से हैं और राजस्थान के बड़े नेता माने जाते हैं। सर्वसमाज को एक साथ लाने में इनकी अहम भूमिका मानी जाती है। 
  • रमेशचंद्र मीणा ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रह चुके हैं, दोबारा मंत्री बनाया गया है। सपोटरा से विधायक हैं। 
  • ममता भूपेश बैरवा ने मंत्रिपद की शपथ ली। सिकराय विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। महिला कांग्रेस की महासचिव भी रह चुकी हैं। 
  • भजनलाल जाटव ने मंत्रिपद की शपथ ली। कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। वैर विधानसभा क्षेत्र से हैं विधायक हैं। 
  • टीकाराम जूली ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। अलवर ग्रामीण से विधायक हैं। इनके पास पहले भी श्रम मंत्रालय का प्रभार था। 
  •  
  • गोविंदराम मेघवाल ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। खाजूवाला से विधायक हैं। पूर्व संसदीय सचिव भी रह चुके हैं। 
  • शकुंतला रावत ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ। बानसूर से विधायक हैं। सीएम गहलोत के खेमे से हैं। महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव भी रह चुकी हैं। 
  •  
  • बृजेंद्र ओला ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। झुंझुनू से विधायक हैं। सचिन पायलट खेमे से हैं ओला। पहले भी मंत्री रह चुके हैं। सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी जीत चुके हैं। 
  • मुरारीलाल मीणा ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। दौसा से विधायक मीणा सचिन पायलट खेमे से हैं। पहले भी मंत्री रह चुके हैं मीणा। 
  •  
  • राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने ली राज्य मंत्री के रूप में शपथ। उदयपुरवाली से विधायक राजेंद्र गुढ़ा पर्यटन मंत्री रह चुके हैं और गहलोत खेमे से हैं। 
  • जाहिदा खान ने ली राज्यमंत्री के रूप में शपथ। कामां से विधायक हैं जाहिदा। दूसरी बार मंत्री बनी हैं। अशोक गहलोत खेमे की हैं।

Share this story