×

महिला को डायन बताकर जिंदा जलाने की कोशिश

महिला को डायन बताकर जिंदा जलाने की कोशिश

झारखंड के सिमडेगा जिले में मॉब लिंचिंग के एक मामले में युवक को जिंदा जलाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था, इसी बीच एक और बड़ी वारदात सामने आई है। ताजा मामला ठेठईटांगर थाना इलाके के कुड़पानी गांव का है, जहां डायन बिसाही के आरोप में एक महिला को जलाकर मारने की कोशिश की गई। इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। पुलिस ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को भी अरेस्ट किया है।

जानकारी के मुताबिक, ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुड़पानी गांव में एक महिला को डायन बताते हुए उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। आरोपियों ने 60 वर्षीय महिला को पुआल की ढेर में डालकर जलाने की कोशिश की थी। घटना 12 जनवरी की रात करीब 8 बजे की है। बताया गया कि महिला के परिजनों ने उसे जलती हुई पुआल की ढेर से किसी तरह बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

तुरंत ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को इलाज के लिए सिमडेगा के सदर अस्पताल भेजा। घटना के 5 आरोपियों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया। इधर लगभग 40 फीसदी जल चुकी महिला को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स भेजा गया। महिला के बेटे ने बताया कि घटना में छह लोग शामिल थे। उन लोगों से पहले से दुश्मनी है। जिसके बाद पुलिस ने 6वें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

Share this story