×

Andhra Pradesh:महिला पर जुल्म की पहाड़, बेटा गर्लफ्रेंड के साथ हुआ फरार

fg

Andhra Pradesh: महिला पर जुल्म की पहाड़, बेटा गर्लफ्रेंड के साथ हुआ फरार

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम से एक महिला के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। महिला को कुछ लोगों ने घर से घसीटते हुए बाहर निकाला। फिर उसके कपड़े फाड़े और खंभे से बांध दिया। इसके बाद महिला को मारा-पीटा और कई घंटों तक टॉर्चर किया। यही नहीं, उसके घर के अंदर और बाहर भी तोड़फोड़ की।

पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्हें आज यानि सोमवार के दिन कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, मामला बेलागाम इलाके का है। यहां 24 साल के एक युवक का उसी के गांव की लड़की के साथ अफेयर था। घर वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। क्योंकि लड़का और लड़की दोनों एक ही जाति के थे। घर वालों का कहना था कि इस लिहाज से दोनों की शादी नहीं हो सकती।

इसी बीच लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को भगाकर ले गया। जैसे ही इस बात की खबर लड़की के घर वालों को लगी तो वे लड़के के घर जा पहुंचे। वहां लड़के की मां घर पर अकेली थी। उन्होंने लड़के की मां के साथ गाली-गलौच की। फिर उसे घर से घसीटते हुए बाहर लाए। उसके कपड़ों को फाड़ दिया। फिर खंभे से बांधकर महिला की पिटाई की और कई घंटों तक टॉर्चर देते रहे। इसके बाद घर के अंदर और बाहर भी तोड़फोड़ की।

टॉर्चर और मारपीट से घायल महिला को कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें 

Aaj Ka Rashifal 11 December: सिंह और कन्या राशि वालों के लिए दिन रहेगा सफलता से भरा, पढे कैसा होगा आज आपका दिन

UP Petrol Diesel Price Today : घर से निकलने से पहले, जाने अपने शहर के पेट्रोल डीजल के भाव

Varanasi News: पिछली सुनवाई पर अदालत न जताई थी यह उम्मीद , आज आ सकती है एएसआई की ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट

Today Gold Price In India:भारत मे आज 11 दिसम्बर को सोने के दाम,आज का सोने का भाव?आज भारत में सोने के दाम

Share this story

×