×

चार दिनों तक लगातार होगी लगातार बारिश! गर्मी से मिलेगी राहत

barish
Weather Update: कई जिलों में होगी लगातार चार दिन बारिश बादल आ सकते हैं। 

देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी है लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है कि बहुत जल्द देश के कई राज्यों को भीषण गर्मी से निजात मिल सकती है क्योंकि यहां बारिश होने की संभावना है।

 

 

अब मौसम विभाग ने उत्तर भारत में मौसम बदलने की जानकारी दी है। उत्तर भारत के कई राज्यों को कुछ दिनों तक हीटवेव से राहत मिलेगी। वहीं, हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक जमकर बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में चार दिनों तक गरज के साथ बारिश की संभावना है। 

 

 

शिमला में 3 मई से 6 मई तक न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के चंबा में मौसम ने करवट ली है।

यहां 3 मई से 6 मई के बीच बारिश की संभावना है। आज 3 मई को चंबा में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, तो अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, 4 मई को धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है।  हिमाचल के धर्मशाला में भी चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। 

 

Share this story