×

Highway के जंगल में Sex racket का स्टिंग ऑपरेशन, जंगल में सजे थे बिस्तर, ट्रक चालक और नाबालिग बने ग्राहक

Highway के जंगल में Sex racket का स्टिंग ऑपरेशन, जंगल में सजे थे बिस्तर, ट्रक चालक और नाबालिग बने ग्राहक

पंजाब के लुधियाना में सेक्स रैकेट का गंदा खेल सामने आया है। घर होटल के बाद अब जंगलों में भी सेक्स रैकेट चलने लगा है। नेशनल हाईवे से लगे जंगलों में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। लुधियाना के जालंधर बाईपास के नजदीक कुछ महिलाएं जंगलों में जिस्मफरोशी करते हुए कैमरे में कैद हुईं हैं। ये महिलाओं ग्राहकों को फंसाने के लिए दलाल भी रखी हुईं हैं।

 

 

वहीं खुद भी हाईवे पर युवाओं को शिकार बनाने के लिए बैठे हुए देखी जा सकती हैं। हालाकि हाईवे पर ये कोई नया धंधा नहीं है। ये धंधा कई वर्षों से चल रहा है और इस धंधे में पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी भी लिप्त हैं।

 लुधियाना में सेक्स रैकेट का 'स्टिंग ऑपरेशन', VIDEO: नेशनल हाईवे से सटे जंगल  में लगाए बिस्तर, पुलिस-फॉरेस्ट विभाग की मिलीभगत से चल रहा धंधा - Bharat ...

 

अब आपको बता दें कि महिलाओं के ग्राहक हाईवे में सफर तय करने वाले ट्रक चालक और उनके साथ रहने वाले खलासी नाबालिग होते हैं। इतना ही नहीं इस धंधे में लगी कुछ महिलाएं स्वयं ही ग्राहक तलाश लेती हैं।

 लुधियाना में सेक्स रैकेट का 'स्टिंग ऑपरेशन', VIDEO: नेशनल हाईवे से सटे जंगल  में लगाए बिस्तर, पुलिस-फॉरेस्ट विभाग की मिलीभगत से चल रहा धंधा - Bharat ...

हाईवे पर यह गंदा काम दिन और रात दोनों समय चल रहा है। वहीं खाली सुनसान जगह पर वाहन चालक मौज-मस्ती के लिए डेरा जमाते हैं। जिस तरह से जंगलों के अंदर और बाहर जिस्मफरोशी चल रही है इससे साफ है कि पुलिस की मिलीभगत से ये कारोबार फल फूल रहा है।

 

 

दिन-रात चलता है धंधा

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">


इन महिलाओं के ग्राहक कई किलोमीटर का सफर तय करने वाले ट्रक चालक और नाबालिग होते हैं। इतना ही नहीं इस धंधे में लगी कुछ महिलाएं स्वयं ही ग्राहक तालाश लेती हैं। हाईवे पर यह गंदा काम दिन और रात दोनों समय चल रहा है। वहीं खाली सुनसान जगह पर वाहन चालक मौज-मस्ती के लिए डेरा जमाते हैं। इन जंगलों के अंदर और बाहर जिस्मफरोशी जिस कदर से चल रही है इससे साफ जाहिर होता कि पुलिस की मिलीभगत से ये कारोबार चलाया जा रहा है।

जंगल में लगाए बिस्तर

‘Sting operation’ of sex racket: इस जिस्मफरोशी के धंधे का स्टिंग ऑपरेशन आपरेशन में यह बात सामने आयी है कि महिलाओं ने जंगल में बिस्तर तक लगाया हुआ। जहां शारीरिक संबंध बनाए जाते हैं। जंगल में गंदगी के बीच बिस्तर लगाकर महिलाएं लोगों से जिस्म का सौदा कर रहीं हैं। महिलाओं के लिए ये जंगल बहुत सुरक्षित है, जहां आत तक पुलिस नहीं पहुंची है। यहां महिलाएं सिर्फ 200 रुपए में यह गंदा धंधा करती हैं।

लुधियाना में सेक्स रैकेट का 'स्टिंग ऑपरेशन', VIDEO: नेशनल हाईवे से सटे जंगल  में लगाए बिस्तर, पुलिस-फॉरेस्ट विभाग की मिलीभगत से चल रहा धंधा - Bharat ...

यहां ये सेक्स वर्कर खुद मानती हैं कि जंगल में सेक्स करना आसान काम नहीं। पुलिस कर्मचारियों से लेकर वन विभाग तक उन्हें सेटिंग करनी पड़ती है। रोजाना मोटरसाइकिल पर आने वाले  पुलिस कर्मचारी उससे 500 से 700 रुपए लेते हैं। ये पैसे प्रति महिला के हिसाब से लिए जाते हैं। जंगल सरकारी है, जिस कारण वन विभाग का भी एक कर्मचारी उनसे रोजाना के 200 रुपए प्रति महिला की वसूली करता है।

वहीं आस-पास के लोगों की माने तो जंगल में रोजाना युवाओं की भीड़ लगी रहती है। कई बार इन्हें भगाने की भी कोशिश की गई, लेकिन इनके साथ के दलाल लोगों से झगड़ पड़ते हैं।

महिला ने बताया कि जंगल में सेक्स करना आसान काम नहीं है। पुलिस कर्मचारियों से लेकर वन विभाग तक उन्हें सेटिंग करनी पड़ती है। महिला ने बताया कि ये जगह सेफ है। रोजाना मोटरसाइकिल पर आने वाले पुलिस कर्मचारी उससे 500 से 700 रुपए लेते हैं। ये पैसे प्रति महिला के हिसाब से लिए जाते हैं। जंगल सरकारी है, जिस कारण वन विभाग का भी एक कर्मचारी उनसे रोजाना के 200 रुपए प्रति महिला से उगाही करता है।

महिला ने बताया कि इसी जंगल में उसके साथ की दो महिलाएं पहले मर चुकी हैं। जिनके शव इसी जंगल से मिले थे। वे महिलाएं चिट्‌टा का नशा करती थी। नशे की पूर्ति के लिए वह युवकों से अवैध संबंध बनाती थी। सूत्रों के मुताबिक इस हाईवे के जंगल में युवा और महिलाएं चिट्‌टा का नशा भी करते हैं, लेकिन जिला पुलिस कार्रवाई करने से गुरेज करती है।

खबर चलने के करीब 8 घंटे बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर रेड करने पहुंची। इलाका पुलिस ने पूरे जंगल को खंगाला। इस दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति जिस्मफरोशी के लिए आया था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है।

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी हरजीत सिंह ने कहा उन्हें सूचना मिली थी कि जंगलों में कुछ महिलाएं और व्यक्ति लोगों से लूटपाट करते हैं। वहीं महिलाएं ट्रक ड्राइवरों और नाबालिगों को अपने जाल में फंसा अवैध संबंध बनाती थी। पुलिस की रेड से पहले महिलाएं फरार हो गई हैं।

इलाके में गश्त करने वाले पीसीआर कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जैसे ही कोई संदिग्ध महिला या व्यक्ति जंगल में घूमते दिखे तो उसे हिरासत में लिया जाए। जंगल की आसपास पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है।

Share this story