HPBOSE 10th Result 2026: 10 मई को आएगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें सबसे पहले चेक
HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बोर्ड 10 मई 2026 को सुबह 11 बजे वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। यह जानकारी बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने दी है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट सबसे पहले और आसानी से ऑनलाइन देख सकेंगे।
इस वर्ष प्रदेशभर से कुल 93,564 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी है। परीक्षाएं 3 मार्च से 29 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। वहीं 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल तक चलीं। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 384 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
41 केंद्रों पर हुआ मूल्यांकन
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 5 अप्रैल से शुरू किया गया था। इसके लिए प्रदेशभर में 41 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए थे। करीब 5,000 शिक्षकों की ड्यूटी कॉपियों की जांच के लिए लगाई गई थी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
विद्यार्थी अपना परिणाम रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
आधार से लिंक होंगे सर्टिफिकेट
HPBOSE जल्द ही 10वीं और 12वीं के प्रमाण पत्रों को आधार कार्ड से लिंक करने की नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इससे डुप्लीकेट सर्टिफिकेट प्राप्त करना आसान होगा और फर्जी प्रमाण पत्रों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
