×

हर गांव का होगा समान विकास, जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता: चमन भारती

Chaman Bharti, Bakhnao Panchayat, Ani Himachal News, Gram Panchayat Bakhnao, Himachal Panchayat News, Chaman Bharti Pradhan, Bakhnao Village News, Panchayat Development Himachal, Ani News, Himachal Pradesh News, Rural Development, Panchayat Election 2026, Live Bharat News
रिपोर्ट - चमन शर्मा 

आनी। आनी उपमंडल की ग्राम पंचायत बखनाओ से नवनिर्वाचित प्रधान चमन भारती के सम्मान में रविवार को भव्य प्रीति भोज एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर उन्हें जीत की बधाई दी तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में पंचायत समिति उपाध्यक्षा गंगा देवी तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक की धर्मपत्नी शुषमा लोकेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा पंचायत के उपप्रधान, सभी वार्ड सदस्य एवं क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

Chaman Bharti, Bakhnao Panchayat, Ani Himachal News, Gram Panchayat Bakhnao, Himachal Panchayat News, Chaman Bharti Pradhan, Bakhnao Village News, Panchayat Development Himachal, Ani News, Himachal Pradesh News, Rural Development, Panchayat Election 2026, Live Bharat News

 

अपने संबोधन में प्रधान चमन भारती ने पंचायतवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे बखनाओ पंचायत परिवार के विश्वास और समर्थन की जीत है। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी गांवों और वार्डों का समान एवं संतुलित विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा और प्रत्येक निर्णय पंचायत की जरूरतों तथा जनता की राय को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत में पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली अपनाई जाएगी।

 

प्रधान चमन भारती ने कहा कि सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से पंचायत की समस्याओं का समाधान किया जाएगा और विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित प्रधान को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत बखनाओ विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगी और जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी।

Share this story