×

अब लोगों को त्योहार मनाने के लिए सरकार देगी इतने हजार रुपए, राशन भी दिया जाएगा मुफ्त

अब लोगों को त्योहार मनाने के लिए सरकार देगी इतने हजार रुपए, राशन भी दिया जाएगा मुफ्त

Government's Big Gift: दक्षिण भारत के लोग पोंगल त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस त्योहार से पहले तमिलनाडु की DMK सरकार का बड़ा तोहफ़ा।

 

 

Government's Big Gift: दक्षिण भारत के लोग पोंगल त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस त्योहार से पहले तमिलनाडु की DMK सरकार ने राज्य के लोगों बड़ा तोहफा देने जा रही है। पोंगल का त्योहार 15 जनवरी, 2023 को मनाया जाएगा।

 

 

तमिलनाडु के गवर्नर ने जानकारी दी है कि पोंगल का त्योहार मनाने के लिए राज्य के सभी कार्डधारकों को 1-1 हजार रुपये कैश गिफ्ट में दिया जाएगा। इसके अलावा राशन भी लोगों को मुफ्त में दिया जाएगा।

 

 

 

पोंगल पर सरकार का बड़ा तोहफा 

 

तमिलनाडु के गवर्नर आरएन रवि ने कहा कि पिछले 3.5 साल में, तमिलनाडु के सीएम ने राज्य को विकास पथ पर अग्रसर किया है। परिणामस्वरूप, हाल के राज्य-दर-राज्य सर्वे में तमिलनाडु को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है।

 

 

 

 

गवर्नर आरएन रवि ने आगे कहा कि पोंगल का त्योहार मनाने के लिए, सीएम ने 2.19 करोड़ कार्डधारकों को 1,000 रुपये नकद, 1 किलो चावल, 1 किलो चीनी और 1 गन्ना देने का आदेश दिया है। इसमें 2,429 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मुझे विश्वास है कि इससे लोग अच्छे से पोंगल का त्योहार मान पाएंगे।

पोंगल का त्योहार लोग धूमधाम से मनाएंगे 

गौरतलब है कि तमिलनाडु में पोंगल का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पोंगल का त्योहार 15 जनवरी को शुरू होगा और 18 जनवरी तक मनाया जाएगा। राज्य के सभी लोग पोंगल खुशी से मना पाएं, इसके लिए तमिलनाडु सरकार ने लोगों को गिफ्ट दिया है।

Share this story