×

T20 World Cup 2024 Final: भारत दूसरी बार जीता टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब, रोहित और विराट ने लिया सन्यास, कोहली-रोहित ने बनाए ये कीर्तिमान, फाइनल में बने कई बड़े रिकार्ड्स

t20 world cup 2024,t20 world cup 2024 final,t20 world cup final,india vs south africa final t20 world cup 2024,t20 world cup,t20 world cup final 2024,icc t20 world cup 2024,india vs south africa final 2024,t20 world cup 2024 live,icc t20 world cup 2024 final,world cup 2024,india vs south africa t20 world cup 2024,t 20 world cup 2024 final,world cup,team india vs team south africa t20 wc 2024 final,cricket world cup,ind vs sa final 2024

T20 World Cup IND vs SA Final: भारत ने सांसें रोक देने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। डेथ ओवरों में दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत की दहलीज से वापस भेज दिया। भारत की इस जीत पर देश के कई नेताओं ने बधाई दी है।

t20 world cup 2024,t20 world cup 2024 final,t20 world cup final,india vs south africa final t20 world cup 2024,t20 world cup,t20 world cup final 2024,icc t20 world cup 2024,india vs south africa final 2024,t20 world cup 2024 live,icc t20 world cup 2024 final,world cup 2024,india vs south africa t20 world cup 2024,t 20 world cup 2024 final,world cup,team india vs team south africa t20 wc 2024 final,cricket world cup,ind vs sa final 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो संदेश जारी कर टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा, "इस भव्य विजय के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई। आज 140 करोड़ देशवासी आपके शानदार प्रदर्शन को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। खेल के मैदान में आपने वर्ल्ड कप जीता, लेकिन देश के गांव, गली महल्लों में आपने सबका दिल जीत लिया है।


 

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर 16 साल के बाद खिताब जीता। यह मैच बारबाडोस में खेला गया और आखिरी गेंद तक फैंस की सांसे थमी रहीं। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 76 रन की पारी खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी और भारत ने 7 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।


 

रोहित और विराट ने लिया सन्यास


 

भारतीय क्रिकेट के दो बेहतरीन हीरो विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। टीम ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की। पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करने वाले विराट कोहली ने फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली। दूसरी ओर, रणनीति के मास्टर रोहित शर्मा ने मैदान पर अभेद जाल बुना और जब विश्व विजेता बन गए तो दोनों मैदान पर एक-दूसरे के गले लगे और भावुक हो गए। उनकी आंखों में आंसू थे। वे रो रहे थे। ये खुशी और गम दोनों के थे। उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान किया।

 


 

वे जानते थे कि अब नीली जर्सी में इस फॉर्मेट में नहीं दिखेंगे, लेकिन क्या किया जा सकता है। उन्हें भी पता है। यही कहानी है। जिसके करियर का आगाज होता है। अंत निश्चित है। इस करियर को भी कभी न कभी अलविदा कहना ही था। इससे खास दिन इस फैसले के लिए नहीं हो सकता था। अपने खेल को टॉप पर छोड़ने वोल इन दोनों प्लेयर्स ने भारतीय क्रिकेट फैंस को रुला दिया।



 

 

भारत पूरे टूर्नामेंट में रही अजेय, बना डाला ये रिकॉर्ड 2007 में भारत और 2012 में वेस्टइंडीज के बाद यह तीसरी बार है जब किसी टीम ने लक्ष्य का बचाव करते हुए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीता हो, भारत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहकर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

शाहिद अफरीदी

तिलकरत्ने दिलशान

केविन पीटरसन

शेन वॉटसन

विराट कोहली (2)

डेविड वॉर्नर

सैम करन

जसप्रीत बुमराह

टी20 में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत


50 - रोहित शर्मा (भारत)

48 - बाबर आजम (PAK)

45 - ब्रायन मसाबा (UGA)

44 - इयोन मोर्गन (ENG)

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

16 - विराट कोहली (125 मैच)*

15 - सूर्यकुमार यादव (68)

14 - रोहित शर्मा (159)

14 - सिकंदर रजा (86)

14 - मोहम्मद नबी (129)

14 - वीरनदीप सिंह (78)

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा लगातार जीत

8* - भारत (2024)

8 - साउथ अफ्रीका (2024)

8 - ऑस्ट्रेलिया (2022-2024)

7 - इंग्लैंड (2010-2012)

7 - भारत (2012-2014)

T20 WC सीजन में सबसे कम इकोनॉमी ER4.

17 - जसप्रीत बुमराह (2024)

4.60 - सुनील नरेन (2014)

5.20 - वान‍िंंदु हसरंगा (2021)

5.32 - शाहिद अफरीदी (2009)

5.33 - डेन‍ियल विटोरी (2007)

T20 वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा विकेट


17 - फजलहक फारूकी (AFG, 2024)

17 - अर्शदीप सिंह (IND, 2024)

16 - वानिंदु हसरंगा (SL, 2021)

15 - अजंता मेंडिस (श्रीलंका, 2012)

15 - वान‍िंंदु हसरंगा (श्रीलंका, 2022)

15 - एनरिक नोर्किया (साउथ अफ्रीका, 2024)

15 - जसप्रीत बुमराह (भारत, 2024)

टी20 में भारत की सबसे लंबी जीत का सिलसिला

12 - नवंबर 2021 से फरवरी 2022

12* - दिसंबर 2023 से जून 2024

9 - जनवरी 2020 से दिसंबर 2020

टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

4/12 - अजंता मेंडिस बनाम वेस्टइंडीज, कोलंबो 2012

3/9 - सुनील नरेन बनाम श्रीलंका, कोलंबो 2012

3/12 - सैम करन बनाम पाकिस्तान, मेलबर्न 2022

3/20 - हार्दिक पांड्या बनाम दक्षिण अफ्रीका, ब्रिजटाउन 2024

जब टी20 वर्ल्ड कप में एकमात्र हार फाइनल में मिली

2009 - श्रीलंका

2010 - ऑस्ट्रेलिया

2014 - भारत

2024 - साउथ अफ्रीका

दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें

वेस्टइंडीज (2012 और 2016)

इंग्लैंड (2010 और 2022)

भारत (2007 और 2024)

टी20 वर्ल्ड कप सीजन में सबसे ज्यादा जीत

8 - भारत (2024)*

8 - साउथ अफ्रीका (2024)*

6 - श्रीलंका (2009)

6 - ऑस्ट्रेलिया (2010)

6 - ऑस्ट्रेलिया (2021)

Share this story