IND Vs PAK Asia Cup 2023: भारत ने पाकिस्तान को दिया 357 रनों का लक्ष्य, बारिश के बाद पाकिस्तानी गेंदबाजों पर जमकर बरसे कोहली और राहुल, दोनों ने लगाया शानदार शतक

IND Vs PAK Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान बीच मुकाबला बारिश के चलते आज रिजर्व डे में खेला जा रहा है। मूसलाधार बारिश के चलते 10 सितंबर को भारतीय टीम 24.1 ओवर ही खेल सकी थी. जिसमें 2 विकेट पर 147 रन बनाए थे। आज टीम ने इसी से आगे खेलना शुरू किया। रिजर्व डे में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये दो विकेट खोकार पाकिस्तान के सामने 357 रन का लक्ष्य रखा है।
रिजर्व डे में भारत ने एक भी विकेट नहीं गवाया। केएल राहुल और विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। दोनों के बीच 233 रनों की पार्टनर्शिप हुई। राहुल ने 5 महीने के बाद मैदान पर वापसी करते हुये 100 गेंद में शतक पूरा किया। के एल राहुल ने 106 गेंदों 111 पर रन बनाया। वहीं विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है।
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में अपना 47वां शतक लगाया। विराट ने 94 गेंदों पर 122 रनों की पारी खेली है। इसके साथ ही विराट कोहली ने 13000 रन भी पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली ने सबसे कम पारियों में वनडे में 13000 रन पूरे किए हैं। विराट कोहली ने 84 गेंद में अपना शतक पूरा किया है। वहीं, कोलंबों के मैदान में लगातार चौथी पारी में उन्होंने शतक लगाया है।
भारत ने 50 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 356 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के सामने 357 रन का विशाल लक्ष्य है. विराट कोहली ने 94 गेंद में 122 रन की पारी खेली. विराट की पारी में 9 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। केएल राहुल ने 111 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शादाब और शाहीन अफरीदी ने एक-एक विकेट लिया।