IND vs NZ CT 2025 Final: भारत ने चैंपियन ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास, फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

IND vs NZ CT 2025 Final: ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया है। 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया। फाइनल में भारत को जीत के लिए 252 रनों का टारगेट मिला था।
जिसने उसने 49वें ओवर की आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया। भारतीय टीम की जीत में रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही। कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रन बनाकर जीत की नींव रखी।
भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है। भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी। तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था। फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी। अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इतिहास रचा है।