×

क्या भारतीय हॉकी के अध्यक्ष बनेंगे दिलीप टिर्की?

क्या भारतीय हॉकी के अध्यक्ष बनेंगे दिलीप टिर्की?

भारतीय हॉकी को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है: दिलीप टिर्की 

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और मशहूर खिलाड़ी दिलीप टिर्की ने भारतीय हॉकी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। दिलीप टिर्की का नाम भारतीय हॉकी में कोई अंजान नही है। दिलीप पूर्व कप्तान होने के साथ-साथ ओडिशा से सांसद भी रहे हैं।

 

 

फिलहाल वह ओडिशा में हॉकी को बढ़ावा देने में खास योगदान दे रहे हैं और अब भारतीय हॉकी के अध्यक्ष के रूप में हॉकी को नई ऊंचाई पर ले जाने की रणनीति बनाते दिख रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल कू ऐप पर साझा की।

नामांकन दाखिल करते हुए टिर्की ने कहा, "सभी के आशीर्वाद से नामांकन दाखिल किया, मैं भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"


आपको बता दें कि दिलीप टिर्की भारतीय हॉकी टीम के पहले ऐसे आदिवासी खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने लगातार तीन ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने वर्ष 1996, 2000 और फिर 2004 में ओलंपिक खेलों में कदम भारतीय टीम की ओर से खेला।

दिलीप टिर्की का जन्म 25 नवंबर 1977 को ओडिशा स्थित सुंदरगढ़ में एक गरीब परिवार में हुआ था। उनके पिता विसेंट टिर्की ओडिशा की ओर से हॉकी खेला करते थे। यहीं से दिलीप का हॉकी के प्रति प्यार पनपा। अपने दमदार खेल से पहचान बनाकर दिलीप ने 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ इंदिरा गांधी गोल्ड कप में भारतीय टीम के लिए अपना पहला मैच खेला। इसके बाद उन्होंने भारत के लिए 400 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

Share this story