×

Shubhman Gill Double Century: दोहरा शतक लगाने वाले पाँचवे बल्लेबाज बने शुभमन गिल, न्यूजीलैण्ड के खिलाफ लगाया शानदार दोहरा शतक

Shubhman Gill Double Century: दोहरा शतक लगाने वाले पाँचवे बल्लेबाज बने शुभमन गिल, न्यूजीलैण्ड के खिलाफ लगाया शानदार दोहरा शतक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय ओपनर शुभमन गिल का जलवा देखने को मिला। शुभमन गिल ने अपनी 19वीं वनडे पारी में दोहरा शतक लगा दिया। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर 200 रन का आंकड़ा छुआ। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं। 

गिल ने कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए शानदार दोहरा शतक जड़ दिया।  गिल ने 87 गेंदों पर शतक पूरा किया, जिसमें 14 चौके और दो छक्के भी शामिल थे। इसके बाद उन्होंने 145 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ा। गिल के वनडे इंटरनेशनल करियर का यह तीसरा एवं लगातार दूसरा शतक रहा। 

गिल आखिरकार 149 गेंदोंं में 208 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उनके 19 चौके और 9 छक्के शामिल रहे, बुधवार को हैदराबाद में अपनी तूफानी पारी के दौरान शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में अपने हजार रन पूरे कर लिए। 23 साल के शुभमन गिल ने महज 19वीं इनिंग में हजार रन पूरे किए है। 

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

 गिल अब सबसे कम पारियों में हजार रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।  गिल ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को भी पीछे छोड़ दिया है. बाबर आजम ने 21 पारियों में अपने हजार रन पूरे किए थे। 



 

Image

भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी  रन  खिलाफ  साल

  • रोहित शर्मा    264    श्रीलंका     2014
  • वीरेंद्र सहवाग    219    वेस्टइंडीज    2011
  • ईशान किशन    210    बांग्लादेश    2022
  • रोहित शर्मा    209    ऑस्ट्रेलिया    2013
  • रोहित शर्मा    208*    श्रीलंका    2017
  • शुभमन गिल    208*    न्यूजीलैंड    2023
  • सचिन तेंदुलकर    200*    दक्षिण अफ्रीका    2010


 

 


 

Share this story