×

CWG 2022 INDW vs PAKW : भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया, स्मृति मंधाना ने खेली अर्धशतकीय पारी

CWG 2022 INDW vs PAKW

CWG 2022 INDW vs PAKW: India beat Pakistan by 8 wickets, Smriti Mandhana played half-century

India women vs Pakistan women: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया था, लेकिन यह उसके लिए गलत साबित हुआ। पाकिस्तान की हालत कितनी खराब रही,

 

इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने आखिरी पांच विकेट सिर्फ 3 रन के अंदर ही गंवा दिए।  भारत की तरफ से स्नेह राणा और राधा यादव ने 2-2 विकेट लिए। 

 

पाकिस्तान को पहला झटका मेघना सिंह ने दिया। उन्होंने ओपनर इरम जावेद को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

विकेट के पीछे यास्तिका भाटिया ने शानदार कैच लिया। इरम के आउट होने के बाद कप्तान बिस्माह मारूफ क्रीज पर आई हैं। दूसरे छोर पर मुनीबा अली हैं।

 

पाकिस्तान की पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। टीम ने पांच ओवर में एक विकेट पर 26 रन बना लिए हैं। मुनीबा अली 18 गेंद पर 14 रन और कप्तान बिस्माह मारूफ नौ गेंद पर 11 रन बनाकर नाबाद हैं।

 

पाकिस्तान को दूसरा झटका स्नेह राणा ने नौवें ओवर में दिया। उन्होंने कप्तान बिस्माह मारूफ को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। मारूफ ने 19 गेंद पर 17 रन बनाए।

उन्होंने मुनीबा अली के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की। इसके बाद स्नेह राणा ने उसी ओवर में पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया। उन्होंने मुनीबा का कैच अपनी ही गेंद पर लिया। मुनीबा ने 30 गेंद पर 32 रन बनाए।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

 

 

 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार विकेट लेने वाली रेणुका सिंह ठाकुर को पाकिस्तान के खिलाफ पहली सफलता मिली है। उन्होंने 12वें ओवर में आयशा नसीम को आउट किया।

जेमिमा रोड्रिग्ज ने शानदार कैच लिया। आयशा के आउट होने के बाद आलिया रिजाय क्रीज पर आई हैं। दूसरे छोर पर ओमैमा सोहैल टिकी हैं।

पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। ओमैमा सोहैल को राधा यादव और शेफाली वर्मा ने मिलकर रनआउट कर दिया। ओमैमा ने 13 गेंद पर 10 रन बनाए।

उनके बाद आलिया रियाज भी रन हो गईं। आलिया को मेघना सिंह ने सीधे थ्रो पर रनआउट कर दिया। आलिया ने 22 गेंद पर 18 रन बनाए। आलिया के बाद अगली ही गेंद पर कायनात इम्तियाज पवेलियन लौट गईं।

शेफाली वर्मा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। कायनात खाता नहीं खोल सकीं।

पाकिस्तान की टीम ऑलआउट

पाकिस्तान की टीम 99 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत को जीत के लिए 18 ओवर में 100 रन बनाने होंगे। बारिश के कारण मैच को 18-18 ओवरों का कर दिया गया है।

पाकिस्तान के लिए मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। आलिया रियाज ने 18 और कप्तान बिस्माह मारूफ ने 17 रनों का योगदान दिया।

भारत के लिए स्नेह राणा और राधा यादव ने दो-दो विकेट लिए। रेणुका सिंह, मेघना सिंह और शेफाली वर्मा को एक-एक सफलता मिली।

भारत की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान के 99 रन के जवाब में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सिमृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर हैं। पहले ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए दो रन बनाए हैं। 

भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका छठे ओवर में लगा। शेफाली वर्मा नौ गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गईं। तुबा हसन की गेंद पर मुनीबा अली ने उनका कैच लिया।

शेफाली ने पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना के साथ 61 रनों की साझेदारी की। उनके आउट होने के बाद एस मेघना बल्लेबाजी के लिए आई हैं।

 स्मृति मंधाना ने जड़ा अर्धशतक

स्मृति मंधाना ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने तुबा हसन की गेंद पर आगे बढ़कर शानदार छक्का लगाया।

भारत ने आठ ओवर में एक विकेट पर 76 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 60 गेंद पर 24 रन बनाने हैं।

 

Share this story