×

गुरुवार को करें ये 5 उपाय, बरसेगी श्री हरि विष्णु की कृपा , इन मंत्रों का करें जाप...

Thursday is the day of Lord Vishnu: गुरुवार को कर लें ये 5 उपाय, बृहस्पति देव कर देगें मालामाल, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का करें जाप

Thursday is the day of Lord Vishnu:भगवान विष्णु की आराधना के लिए बृहस्पतिवार का दिन सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता के मुताबिक गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से मनुष्य का जीवन सुखों से भर जाता है। गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती है। साथ ही धन में भी वृद्धि होती है।

 

Thursday is the day of Lord Vishnu: धर्म शास्त्रों के मुताबिक गुरुवार को विष्णु भगवान का दिन माना जाता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। श्री हरि विष्णु जगत के पालनहार हैं।

 

 

 

और इनकी आराधना करने से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है तो गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है।

 

 

 

भगवान विष्णु की आराधना के लिए बृहस्पतिवार का दिन सर्वोत्तम माना गया है। मान्यता के मुताबिक गुरुवार को भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से मनुष्य का जीवन सुखों से भर जाता है।

 

 

गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती है। साथ ही धन में भी वृद्धि होती है।

 

 

“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”

 

इस दिन अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपको जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या की नहीं होगी।

 

 

1. आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें। इसके साथ ही साथ नहाते वक्त “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप जरूर करें।

2. गुरुवार का व्रत रखें और केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से विवाह में आने वाली रुकावटों का समाधान होता है और अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती।

3. भगवान बृहस्पति को पीले रंग की चीजें बहुत पसंद हैं। इसलिए इस दिन ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे- चने की दाल, फल आदि दान करें।

4. गुरुवार के दिन सुबह के समय चने की दाल और थोड़ा-सा गुड़ को घर के मुख्य द्वार पर रखें। ऐसा करने से घर में धन की बरकत होती है।

5. गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार दें और न हीं किसी से उधार लें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

भगवान श्रीहरि विष्णु के पवित्र मंत्र

1. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

ये भगवान विष्णु का मूल मंत्र है. अगर ध्यान लगाकर सच्चे मन से इन मंत्र का जाप किया जाए, तो भगवान विष्णु को शीघ्र प्रसन्न किया जा सकता है। 

2. श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
  हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

3. ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

4. ॐ विष्णवे नम:

5. ॐ हूं विष्णवे नम:

6. ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।  

7.  लक्ष्मी विनायक मंत्र - 


दन्ताभये चक्र दरो दधानं,
कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया
लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

8. धन-वैभव एवं संपन्नता का मंत्र - 


ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। 
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

9. सरल मंत्र -


- ॐ अं वासुदेवाय नम:
- ॐ आं संकर्षणाय नम:
- ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
- ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
- ॐ नारायणाय नम:

10. विष्णु के पंचरूप मंत्र -
ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इनमें से किसी भी मंत्र का जाप नियमित रूप से श्रद्धा पूर्वक करें। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन के सभी संकट दूर हो जाएंगे।  साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से धन की प्राप्ति होगी। 

मंत्र जाप करते समय इस बात का ध्यान रखें कि मंत्रों का उच्चारण साफ और शुद्ध हो। अन्यथा फल की प्राप्ति नहीं होगी।  

Share this story