×

Makar Sankranti 2023: 14 को या 15 को आखिर कब है मकर संक्रांति? अक्षय पुण्य की प्राप्ति के लिए इस मुहूर्त में करें दान और पूजा

Makar Sankranti 2023: 14 को या 15 को आखिर कब है मकर संक्रांति? अक्षय पुण्य की प्राप्ति के लिए इस मुहूर्त में करें दान और पूजा

Makar Sankranti 2023 News: संक्रांति का पुण्य काल 10 घंटा 31 मिनट तक रहेगा। संक्रांति काल सुबह 7:15 से प्रारंभ होकर शाम 5:45 तक रहेगा। वहीं, सुबह 7:15 से 9 बजे तक महा पुण्य काल का समय रहेगा। इस दौरान किए जाने वाले दान विशेष कार्य लाभदायक होंगे।

 

Makar Sankranti 2023 News: नया वर्ष 2023 अपने साथ कई विशेष अवसर लेकर आया है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

 

 

ज्योतिषियों की मानें तो मकर संक्रांति के दिन सुबह ब्रह्ममुहूर्त में स्नान पूजा-पाठ और दान करने से बहुत ही पुण्य प्राप्त होता है। तो इस बार किस तरह का रहेगा दान करने का मुहूर्त यहां जानिए।

 

 

लोहड़ी इस वर्ष 13 जनवरी को और मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा, इस वर्ष संक्रांति ‘सिंह’ पर सवार होकर आ रही है और इनका उपवाहन हाथी होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस वर्ष मकर संक्रांति पर 3 ग्रह योग बन रहे हैं, जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और राजपद योग का निष्पादन होगा।

 

शुभ मुहूर्त

संक्रांति का पुण्य काल 10 घंटा 31 मिनट तक रहेगा। संक्रांति काल सुबह 7:15 से प्रारंभ होकर शाम 5:45 तक रहेगा। वहीं, सुबह 7:15 से 9 बजे तक महा पुण्य काल का समय रहेगा। इस दौरान किए जाने वाले दान विशेष कार्य लाभदायक होंगे।

खिचड़ी का है खास महत्व

ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि संक्रांति के दिन दान पुण्य का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग अपने बड़ों, माननीय और ब्राह्मणों को दान देते हैं। साथ ही मंदिरों में जाकर भगवान को भी विशेष रूप से पूजा पाठ कर अपने सामर्थ्य अनुसार दान देते हैं।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

उन्होंने बताया कि इस दिन कच्ची खिचड़ी जिसमें दाल एवं चावल मिक्स हो के साथ विशेषकर तिल से बनी गजक का दान किया जाता है। इसके साथ ही संक्रांति के दिन गजक का सेवन बहुत ही फलदाई माना जाता है।

Share this story