गुरुवार के दिन इस चीज का करें दान, बदल जाएगी आपकी किस्मत, बस इन बातों का रखें ध्यान

Today is Thursday according to Hindu calendar: हिंदू पंचांग के अनुसार आज गुरुवार का दिन है और यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है और इसके साथ ही व्रत रखने का भी चलन है।
गुरुवार का दिन विष्णु पूजा को समर्पित है, भगवान विष्णु इस जगत के पालनहार हैं। वो इस श्रृष्टि के रचियता है। गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है।
माना जाता है इस दिन चने की दाल का दान करने से आपके सभी कष्ट और समस्याएं दूर हो जाती है। इसी के साथ भगवान विष्णु को चने की दाल अर्पित करने से वे प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
गुरुवार के दिन जो लोग व्रत करते हैं उन लोगों को पीले वस्त्र धारण करने चाहिए साथ ही पीली चीजें दान में देनी चाहिए और पीले रंग का भोजन ही ग्रहण करना चाहिए। इस दिन चने की दाल का खाना और दान में देना बहुत शुभ माना गया है।
पीली वस्तुओं को करें दान
गुरुवार के दिन व्रत कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि इस दिन पीली वस्तुओं का दान किया जाता है। इसमें गुड़, पीला कपड़ा, चने की दाल और केला शामिल है। इन वस्तुओं का दान यदि गरीबों को किया जाए तो शुभ माना जाता है।
दान करने के लिए खास होता है चने की दाल
मान्यता के अनुसार गुरुवार के दिन अगर आप भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर केसर और सवा किलो चने को रखकर विष्णु सहस्त्रनाम का जप करते हैं तो आपको मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही आपको इस चने की दाल और केसर को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान में दे देना चाहिए।
अगर आप ऐसा हर गुरुवार या बृहस्पतिवार को करते है तो भगवान विष्णु और गुरुदेव बृहस्पति की कृपा दृष्टि आप पर हमेशा बनी रहेगी। साथ ही उसके जीवन से आर्थिक तंगी दूर होकर धन आगमन के रास्ते खुल जाते हैं।
घर आयेगी धन और समृद्धि
अगर आप आर्थिक तंगी से प्रभावित है, और आपके घर में बरकत नहीं पड़ रही तो आपके लिए यह उपाय कारगर साबित हो सकता है। इस छोटे से उपाय से अपनी सारी मुश्किलों को दूर कर सकते हैं।
उपाय
अपने घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा के कोने को गंगाजल से स्वच्छ कर के वहा सिंदूर से स्वास्तिक बनाए। साथ ही इस कोने पर चने की दाल और गुड़ अर्पित करें। कुछ दिन के दिन जब यह चने की दाल और गुड़ खराब हो जाए, तो इसे जल में प्रवाहित कर दूसरी चने की दाल और गुड़ अर्पित कर वहा रख दे।
ऐसा 5 गुरुवार तक करने से आपके घर में बरकत आयेगी और धन की समस्याएं गायब हो जाएगी।
इस दिन शुरू करें व्रत
अगर आप पहली बार व्रत रखने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि व्रत की शुरुआत हमेशा शुक्ल पक्ष में ही करनी चाहिए। जातक को हमेशा 16 गुरुवार के व्रत रखने चाहिए।
भूलकर भी न करें केले का सेवन
यदि आप गुरुवार का व्रत करते हैं तो आपको इस बात का पता होना चाहिए कि इस दिन जातक को भूलकर भी केले का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि गुरुवार के दिन केले के पेड़ का पूजन होता है और इसमें भगवान विष्णु का वास होता है।