×

Chhath Puja 2022: Kashi में डाला छठ का अद्भुत Video Viral, छठ पूजा करते नजर आए बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती

Chhath Puja 2022: Kashi में डाला छठ का अद्भुत Video Viral, छठ पूजा करते नजर आए बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती

 वाराणसी। धार्मिक नगरी काशी में लोक आस्था के महापर्व डाला छठ का उत्साह देखने को मिला है। नहाए खाए से शुरू होने वाला लोक आस्था का महापर्व छठ उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होता है। 


 पुराणों के अनुसार कार्तिक मास की पंचमी तिथि से इस कठोर छठ व्रत की शुरुआत होती है।ये व्रत सप्तमी की सुबह सूर्य के उदय होने के बाद समाप्त होता है।

यही कारण है की आज काशी के सभी घाटों पर सूर्य निकले से पहले ही व्रत करने वाली महिलाओं और उनके परिवार के लोग गंगा घाटों पर पहुंच गए। जैसे ही भगवान भास्कर ने अपने भक्तों को दर्शन दिया, लोगों ने हर-हर-महादेव के नारे के साथ ही घाटों पर अर्घ्य देना शुरू कर दिया।

पुत्र और पति की दीर्घ आयु की कामना के लिए महिलाएं सूर्य की उपासना करती हैं। ऐसी मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा के साथ की गई आराधना जरूर फलित होती है।

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में छठ पर्व पर एक बहुत ही अद्भुत वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि मां पार्वती छठ व्रत का पूजा कर रही है और बाबा विश्वनाथ भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हुए नजर आ रहे हैं, यह वीडियो शिवाला घाट के पास का है।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

इस लिंक पर क्लिक कर देखें विडियो

देखें बाबा विश्वनाथ और माता पार्वती का छठ पुजा

Chhath Puja 2022: Kashi में छठ का अद्भुत Video Viral, छठ पूजा करते नजर आए भोलेनाथ और मां पार्वती

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में छठ पर्व पर एक बहुत ही अद्भुत वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि मां पार्वती छठ व्रत का पूजा कर रही है और बाबा ...

Chandra Grahan 2022: Dev Diwali पर लग रहा चंद्र ग्रहण का साया, आखिर कहां-कहां दिखेगा यह ग्रहण

Chandra Grahan 2022: Dev Diwali पर लग रहा चंद्र ग्रहण का साया, आखिर कहां-कहां दिखेगा यह ग्रहण

Chandra Grahan 2022: पहले दीपावली के दूसरे दिन सूर्य ग्रहण 2022 और अब देव दीपावली के दिन चंद्र ग्रहण 2022 लगने जा रहा है।

साल के अखिरी चंद्र ग्रहण को ज्योतिष विज्ञान के अनुसार बहुत ही महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जा रहा है। वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर मंगलवार के दिन लगेगा।

ज्योतिषाचार्य पं ऋषिकेश शुक्ल ने बताया के हिन्दू भारतीय पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है।

देव दीपावली के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इसे कई राशियों के लिए काफी शुरू माना जा रहा है। हालांकि कुछ को नुकसान की भी आशंका है।

चंद्रग्रहण समय और सूतक काल

हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार आठ नवंबर को दोपहर बाद 1:32 बजे से शुरू होगा और शाम 7:27 तक रहेगा।

चन्द्रोदय शाम 05:09 PM भारत में ग्रहण की कुल अवधि 01 घन्टा 10 मिनट की होगी

कब लगता है चंद्र ग्रहण?

जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं तथा सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है, तो चंद्र ग्रहण होता है। आठ नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण साल 2022 का आखिरी ग्रहण है। इसके साथ ही यह साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भी है।

कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत समेत कई एशियाई द्वीपों, दक्षिण/ पूर्वी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिण अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और हिंद महासागर में नजर आएगा।

यही कारण है कि इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव भारत के भू-भाग पर भी पड़ेगा और उत्तर प्रदेश के अधिकांश शहरों अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी गोरखपुर, लखनऊ मुरादाबाद, बरेली, आगरा, मुजफ्फरपुर पर देखा जा सकेगा। इन जगहों पर सूतक काल भी मान्य होगा।

किस राशि पर क्या प्रभाव

मेष -घात वृष- हानि मिथुन -लाभ कर्क - सुख सिंह -माननाश कन्या - मृत्यु तुल्य कष्ट तुला - स्त्री पीड़ा , पुरूष पीड़ा वृश्चिक - सौख्य धनु - चिन्ता मकर - व्यथा कुम्भ- श्री मीन -क्षतिचंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के लगभग नौ घंटे पहले शुरू हो जाता है। चूंकि चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए चंद्र ग्रहण का सूूतक काल मान्य होगा।

 सूतक काल से जुड़े नियमों का पालन किया जाना उचित होगा।

Share this story