Bhai Dooj 2022: कब है भैया दूज? भाई दूज किस दिन मनाना रहेगा शुभ? जानें मुहूर्त
कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि शुरू - 26 अक्टूबर 2022, दोपहर 02.42
कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि समाप्त - 27 अक्टूबर 2022, दोपहर 12.45
Bhai Dooj 2022 Puja: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल भाई दूज 26 अक्टूबर 2022 को है। भाई दूज 5 दिन दिपोत्सव पर्व का आखिरी दिन होता है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।
इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उनकी रक्षा, लंबी उम्र और उन्नति की कामना करती हैं। भाई उन्हें उपहार देते हैं।
भाई दूज 2022 मुहूर्त
साल भाई दूज का पर्व बेहद शुभ संयोग में मनाया जाएगा, इस दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट भी है। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के बीच अटटू प्रेम और पवित्रता रिश्तों को दर्शाता है। आइए जानते हैं
भाई दूज का मुहूर्त और विधि
कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि शुरू - 26 अक्टूबर 2022, दोपहर 02.42
कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि समाप्त - 27 अक्टूबर 2022, दोपहर 12.45
यह भी पढ़े:
Surya Grahan 2022: इस बार सूर्य ग्रहण पर महाभारत काल जैसा बन रहा संयोग, जानिए किन राशि पर क्या होगा असर
दिवाली के बाद लगने वाला सूर्य ग्रहण कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आ रहा है। ग्रहण 25 अक्टूबर को होगा और शाम तक समाप्त हो जाएगा, यह ग्रहण भारत में दिखाई दे रहा है, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य ह
दिवाली के बाद लगने वाला सूर्य ग्रहण कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आ रहा है। ग्रहण 25 अक्टूबर को होगा और शाम तक समाप्त हो जाएगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई दे रहा है इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। इसलिए दिवाली के रात से ग्रहण के सूतक लग जाएंगे।
इसके अच्छे प्रभावों की बात करें तो मेष, सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह ग्रहण बहुत ही शुभ लाभ लेकर आ रहा है। एख तरह से इन राशियों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो जाएगी। इन राशि वालों को आर्थिक लाभ, मान सम्मान में वृद्धि समेत अन्य कार्यो में सफलता मिलेगी।
राहु मेष राशि में हैं। मंगल मिथुन राशि में हैं। च्रंद्रमा सिंह राशि में हैं। बुध कन्या राशि में हैं। यहां बुध स्वग्रही हैं। शुक्र स्वग्रही, नीच के सूर्य और केतु के साथ तुला राशि में हैं।
शनि वक्री होकर मकर राशि में हैं। गुरु वक्री होकर मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
25 अक्तूबर को अमावस्या हैं और सूर्य ग्रहण हैं। इसलिए यह साल का अंतिम सूर्य ग्रहण होगा।
सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटा पूर्व आरंभ प्रातः काल 4: 42 बजे शुरू हो जाएगा। सनातन धर्म में ग्रहण का खास महत्व है।
सूर्य ग्रहण शाम 4.23 बजे से आरंभ होकर 6.19 बजे तक रहेगा।
इसलिए इस समय मंदिरों के पट बंद होंगे और ग्रहण के बाद गंगा स्नान, दान, जाप, पाठ आदि किया जाता है।
गर्भवती महिला और रोगी को छोडकर किसी को भी कुछ खाना पीना नहीं चाहिए जबकि गर्भवती को चाकू नहीं चलाना चाहिए।
मेष-भावुक होकर कोई भी निर्णय लेना भारी पड़ सकता है। विद्यार्थीगण या कोई भी व्यक्ति जो लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करेगा उनके लिए शुभ समय होगा। प्रेम और संतान के लिए थोड़ा मध्यम समय होगा। व्यापार सही चलता रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है लेकिन गृहकलह का संकेत दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन-व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। पराक्रम बढ़ेगा आपका। व्यापारिक क्षमता बढ़ेगी आपकी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क-स्वास्थ्य अच्छा है। धनार्जन होगा। प्रेम-संतान से दूरी रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। फिर भी धनार्जन होता रहेगा। निवेश करने से बचें। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।
सिंह-सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम, संतान की स्थिति अभी भी मध्मय है। व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन थोड़ा परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करें। उनका जलाभिषेक करें।
तुला-आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में लाभ होगा। रुके हुए धन की वापसी होगी। कुछ नए स्रोत भी बन सकते हैं आर्थिक मामलों में। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। मां काली की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। अपने से बड़े जो व्यक्ति हैं चाहे वो व्यवसायिक हों या पारिवारिक हों, उनका आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम लेकिन व्यापार उत्तम है। तांबे की कोई वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु-स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। शारीरिक संकट में भी पड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। मां काली की अराधना करते रहें।
मीन-शत्रु परास्त होंगे। आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम है लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। तांबे की कोई वस्तु दान करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।