×

Chanakya Niti: बच्चों के सामने बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए ये बातें, वरना जिंदगी भर होगा पछतावा

Chanakya Niti: बच्चों के सामने बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए ये बातें, वरना जिंदगी भर होगा पछतावा

आचार्य चाणक्य (Chanakya Niti) ने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से संबंधित कई बातों का उल्लेख किया है। आचार्य चाणक्य के अनुसार बच्चों के सामने बात करते समय भी सावधानी बरतनी चाहिए। Read:- Chanakya Niti

आइए जानें कौन सी हैं वो बातें जिन्हें बच्चों के सामने भूलकर भी नहीं करना चाहिए।


आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को बच्चों के सामने कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। इससे आप बच्चों की नजरों में अपना सम्मान खो बैठेंगे। इसलिए हमेशा बच्चों के सामने झूठ बोलने से परहेज करें।

सम्मान और आदर

आचार्य चाणक्य के अनुसार माता-पिता को कभी भी बच्चों के सामने एक दूसरे के लिए अपमानजनक बातें नहीं करनी चाहिए। हमेशा एक-दूसरे का अदार सम्मान करना चाहिए। इससे बच्चों की नजर में आपका सम्मान बढ़ता है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार माता-पिता को कभी भी बच्चों के सामने एक दूसरे की कमियां नहीं निकालनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो बच्चों की नजरों में आपका सम्मान भी कम हो जाता है।


आचार्य चाणक्य के अनुसार कभी भी बच्चों के सामने अपशब्द न बोलें। भाषा को लेकर बच्चों के सामने हमेशा सावधानी बरतें. बच्चों के सामने अच्छी बोली और भाषा का इस्तेमाल करें। क्योंकि आपके बच्चें सबसे पहले आप से ही सीखते हैं।

https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-2953008738960898" crossorigin="anonymous">

Chanakya Niti: बसे-बसाए घर को तहस-नहस कर देती हैं इस तरह की महिलाएं, जानें आपके घर में लक्ष्मी है या कोई और...

Chanakya Niti: बसे-बसाए घर को तहस-नहस कर देती हैं इस तरह की महिलाएं, जानें आपके घर में लक्ष्मी है या कोई और...

घर की खुशियों पर ग्रहण लगाने का काम करती हैं इस तरह की महिलाएं!

कहते हैं एक स्त्री साधारण से घर को जहां अपने गुणों के चलते सामान्य से स्वर्ग बना देती है, वहीं, कुछ अवगुणों के चलते बसे-बसाए घर को नर्क भी बना देती हैं। 

किसी भी घर-परिवार को चलाने में जितनी एक घर मालिक की भूमिका होती है, उतनी ही अहमियत उस घर में रहने वाली स्त्री की भी होती है।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में महिलाओं से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया है। आचार्य चाणक्य की मानें तो एक घर-परिवार को बनाने-बिगाड़ने में एक स्त्री बहुत महत्व रखती है।

इतना ही नहीं, आचार्य चाणक्य तो यहां तक कहते हैं कि जिंदगी भर के लिए जीवन संगिनी का चुनाव करने से पहले उसके बारे में ठीक तरह से जान लेना चाहिए।

कूटनीति समेत तमाम तरह के शास्त्रों के ज्ञाता और भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने रिश्ते-नातों को लेकर महिलाओं को लेकर कई ऐसी बातें बताई हैं, जिनसे आप समझ सकते हैं कि आपके घर में लक्ष्मी है या कोई अन्य।

 कहते का मतलब यह है कि आपकी पत्नी में गुणी है या अवगुणी, इस बारे में आप नीचे दी गई आचार्य चाणक्य नीतियों में समझ सकते हैं। वैसे तो हर स्त्री है लक्ष्मी स्वरूप होती है लेकिन कुछ स्त्रियों के अवगुण अपने ही परिवार को तहस-नहस कर देते हैं।

चौड़े दांत वाली महिलाओं को चाणक्य नीति में सही नहीं माना गया है। चाणक्य नीति के अनुसार, ऐसे दांतों वाली महिलाएं अपने जीवन में काफी दुख झेलती हैं, जिसकी वजह से ये गुस्सैल और चिड़चिड़ी हो जाती हैं।

चौड़े दांत वाली महिलाओं के ऊपर दुख के बादल हमेशा मंडराते रहते हैं। सुख न मिल पाने के कारण ये परिवार को ठीक से नहीं रख पाती हैं।

कई बार आपने अपने आस-पास लंबी गर्दन वाली महिलाएं देखी होंगी। उनके साथ ही आपने उनकी शातिरता और चालाकी के भी खूब किस्से सुने होंगे।

चाणक्य नीति के अनुसार, जिन महिलाओं की गर्दन 4 उंगलियों से ज्यादा लंबी होती है, उनसे दूर रहना चाहिए। इनका ज्यादा दिमाग ही इनके परिवार की बर्बादी का कारण बनता है।

वहीं, छोटी गर्दन वाली महिलाएं शांत और निर्मल स्वभाव की होती हैं, जिसके चलते परिवार निरंतर तरक्की करता है।

महिलाओं के लकी-अनलकी होने को उनके पैरों की उंगलियों से भी जाना जा सकता है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिन स्त्रियों के पैरों की उंगलियां अंगूठे की उंगलियों से ज्यादा लंबी होती हैं, वह घर में दुर्भाग्य लाती हैं।

 इनका स्वभाव गुस्सैल होता है और उसपर कंट्रोल भी नहीं रख पाती हैं। इनका स्वभाव गुस्सैल ही परिवार की बर्बादी की वजह बनता है।

आचार्य चाणक्य में महिलाओं को लेकर लिखी गई बातों के अनुसार, चपटी हथेली वाली महिलाएं किस्मत के मामले में कमजोर होती हैं।

धन के मामले में हमेशा ही इनकी जेब खाली रहती है। पूरी जिंदगी में इनके सुख से ज्यादा दुख मिलता है। अपने साथ-साथ ये पूरे घर के भाग्य में भी बाधा बनती हैं।

आपने पुरुषों के कान पर बाल तो देखे होंगे लेकिन क्या कभी आपने महिलाओं के कान पर बाल होने की बात सुनी है। नहीं न...लेकिन यह सच है। 

जिन महिलाओं के कान पर बाल ज्यादा होते हैं, उनकी वजह से परिवार मं कभी न कभी कोई न कोई समस्या आती ही रहती है।

कई बार आपने अपने आप-पास पीली आंखों वाली महिलाएं देखी होंगी। बता दें कि ऐसी महिलाएं अक्सर बीमार रहती हैं. इनके इलाज में काफी खर्चा होता है। इनकी बीमारी परिवार के बैंक बैलेंस को धीर-धीरे खत्म करती रहती है।

 वहीं, जिन महिलाओं की आंखों का रंग स्लेटी होता है, वह घर-परिवार के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं। उनसे घर में खुशियों की लाइन लगी रहती है।

नोट: यह सभी बातें चाणक्य नीति से मिली जानकारियों पर आधारित हैं। लाइव भारत न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता।

Share this story